
Ahmedabad 14 अप्रैल . Gujarat के Ahmedabad में अगले सात दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की उम्मीद है. इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान लगाया है कि 14 से 20 अप्रैल की सुबह तक, शहर में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
नागरिक प्राधिकरण के अधिकारियों ने Ahmedabad नगर निगम (एएमसी) की ‘हीट एक्शन प्लान’ (गर्मी से बचाव की योजना) के तहत एहतियाती उपाय लागू कर दिए हैं.
इलाके-वार अधिकतम वायु तापमान के आधार पर Ahmedabad नगर निगम ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान करने की एक प्रणाली विकसित की है. इन क्षेत्रों में संभावित तापमान की जानकारी एक विशेष वेबसाइट लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है. यह डाटा हर तीन दिन में अपडेट किया जाएगा.
पहचाने गए हॉटस्पॉट के दायरे में आने वाले स्कूलों, आंगनवाड़ियों, निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों और मजदूरों के जमावड़े वाली जगहों पर ‘ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन’ (ओआरएस) और पीने के पानी का इंतजाम किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग भी स्वास्थ्य से जुड़े खास उपाय कर रहा है. स्वयंसेवी संगठनों की मदद से पूरे शहर में 1,300 से ज्यादा जगहों पर पानी बांटने के केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 200 से ज्यादा केंद्र ज्यादा आबादी वाले और भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में हैं.
सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में ओआरएस और पीने के पानी की सुविधा पक्की की गई है. इसके अलावा एएमसी की ओर से चलाए जा रहे अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से बीमार हुए मरीजों के लिए अलग से बिस्तर भी आरक्षित किए गए हैं.
नगर निगम के ज्यादातर स्कूलों में अब सुबह की पाली में पढ़ाई हो रही है, ताकि बच्चों को दिन के सबसे ज्यादा तापमान वाली गर्मी से बचाया जा सके. हर डेढ़ घंटे के अंतराल पर ‘वॉटर ब्रेक’ (पानी पीने का समय) तय किया गया है, जिसमें ओआरएस और पीने के पानी की व्यवस्था भी शामिल है.
इसी तरह की सुविधाएं शहरभर की लगभग 2,074 आंगनवाड़ियों में भी उपलब्ध कराई गई हैं. सभी निर्माण स्थलों पर भी ओआरएस और पीने के पानी का इंतजाम किया गया है. लगभग 66 लेबर चेकपॉइंट और 65 मजदूरों के जमा होने की जगहों पर भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
फील्ड ड्यूटी में लगे 19,000 से ज्यादा कर्मचारियों को, जिनमें स्वास्थ्य विभाग, इंजीनियरिंग विंग और सफाई कर्मचारियों के लोग शामिल हैं, गर्मी से बचाने के लिए सफेद टोपियां दी गई हैं.
मौसम की स्थिति को देखते हुए सार्वजनिक सुविधाओं में भी बदलाव किए गए हैं. शहर के 300 से ज्यादा बगीचे सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुले रखे जा रहे हैं और सभी जगहों पर पीने का पानी उपलब्ध है.
लगभग 34 शेल्टर होम में ओआरएस और पीने के पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में, एएमटीएस ने अलग-अलग बस डिपो और टर्मिनलों पर 25 एयर कूलर और 10 वॉटर कूलर लगाए हैं. साथ ही ओआरएस और पानी के कंटेनर की व्यवस्था भी की है.
बीआरटीएस नेटवर्क ने अपने सात बस डिपो और 199 बस स्टेशनों पर भी इसी तरह की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं.
इसके अलावा, शहरभर में 78 से ज्यादा ट्रैफिक चौराहों को ब्लिंकिंग मोड पर कर दिया गया है, ताकि ट्रैफिक की आवाजाही आसान हो सके और यात्रियों को गर्मी से बचाया जा सके.
–
एएसएच/वीसी