
Lucknow, 19 अप्रैल . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओपी राजभर ने Samajwadi Party (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी के सम्मान के लिए स्टैंड नहीं ले पाया, वह देश की महिलाओं के बारे में क्या सोच सकता है.
Lucknow में से बातचीत में मंत्री ओपी राजभर ने महिला आरक्षण के विरोध और मुस्लिम तुष्टीकरण के मुद्दे पर सपा को घेरा.
उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता को लेकर तंज कसते हुए कहा कि चाय वाले को पीटने वाले कौन लोग हैं, यह मुस्लिम समाज के लोग हैं. अखिलेश यादव प्रेस में यह नहीं बता पाए कि उस चाय वाले को किसने पीटा. इतना मुस्लिम प्रेम है कि नाम तक नहीं ले पाए और बदनाम भाजपा को कर रहे हैं. भाजपा वालों ने पाटी, यह कहकर बदनाम कर रहे हैं. अब पीटने वाला मुसलमान है, उनकी पार्टी के लोग हैं.
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मदद करना अच्छी बात है, मदद होनी चाहिए. लेकिन, उस मुद्दे को लेकर भाजपा और एनडीए को बदनाम करना, यह Samajwadi Party की फितरत है.
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, तो पूरा देश देख रहा था कि आधी आबादी महिलाओं की है. अखिलेश यादव संविधान लेकर घूमते हैं, पता नहीं पढ़ा है या नहीं. संविधान में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने बराबरी का अधिकार दिया है. आधी आबादी महिलाओं की है. देश के Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दोनों ने देश की आधी आबादी को राजनीति में आरक्षण देने के लिए सीटें आरक्षित करने के लिए बिल लेकर आए. उस बिल का विरोध Samajwadi Party ने किया, कांग्रेस ने किया और विपक्ष के लोगों ने किया.
उन्होंने पूछा कि जब मौलाना ने अखिलेश यादव की पत्नी पर टिप्पणी की तो मुसलमान टिप्पणी करने वाला था, इस नाते उनकी जुबान तक नहीं खुली. महिलाओं के सम्मान में कितनी दिलचस्पी लेते हैं, खुद जब अपनी पत्नी पर मौलाना द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कोई जवाब नहीं दे पाए, तो देश की महिलाओं के विषय में क्या सोचेंगे.
उन्होंने कहा कि इनका जो काम है, सिर्फ धोखा देना, दूसरे को बदनाम करना और अपने काम को दूसरे के सिर थोपना, यही इनका काम है.
–
डीकेएम/एबीएम