
Lucknow, 7 मार्च . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की Saturday को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिसके बाद अब वे दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे. इसके लिए डिप्टी सीएम Lucknow एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य अपने पहले से तय कार्यक्रम के तहत Lucknow से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे. उनका हेलीकॉप्टर Lucknow के ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ा था. लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ.
बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर के अंदर अचानक धुआं भरने लगा. धुआं दिखाई देने के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत अपनी सूझबूझ दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया.
एटीसी से बातचीत के बाद हेलीकॉप्टर को तुरंत Lucknow के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया. एयरपोर्ट प्रशासन को भी तुरंत अलर्ट कर दिया गया था ताकि सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके. कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
एयरपोर्ट पर पहले से सुरक्षा और बचाव के पूरे इंतजाम कर लिए गए थे. हेलीकॉप्टर के उतरते ही राहत और सुरक्षा टीम भी मौके पर पहुंच गई. अच्छी बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को भी कोई चोट नहीं आई.
इस घटना के बाद उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य को दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी भेजने की व्यवस्था की गई. तय कार्यक्रम के अनुसार वे दूसरे हेलीकॉप्टर से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे. इसके लिए वे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हो गए हैं.
वहीं, जिस हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी, उसकी जांच शुरू कर दी गई है. तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उड़ान के दौरान धुआं भरने की वजह क्या थी. प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी माना जा रहा है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही सही कारण सामने आएगा.
–
पीआईएम/एएस