
New Delhi, 7 मार्च . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र Government का निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government पर्याप्त तेल-गैस और उर्वरक मुहैया कराने में लाचार है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपए का इजाफा और कमर्शियल एलपीजी में 115 रुपए का मुनाफा कमाया. पहले कम अंतर्राष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना और अब महंगाई के बोझ से जनता का पसीना निकाला. जंग होने पर ‘सब चंगा सी’ वाली दावेबाज मोदी Government, पर्याप्त तेल-गैस और उर्वरक मुहैया कराने में लाचार है.”
इससे पहले, कांग्रेस ने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया, “Government ने जनता को झटका दिया है. Government ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम सीधे 60 रुपए बढ़ा दिए हैं. वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए अब आपको 115 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे. पिछले 3 महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 307 रुपए बढ़ गए हैं. Government लगातार जनता पर महंगाई का हंटर चला रही है.”
आम आदमी पार्टी ने भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर Government को घेरा. पार्टी ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “Government ने जनता को होली गिफ्ट दिया है. देश की जनता बढ़ती महंगाई से पहले ही त्रस्त है और उसके ऊपर से Government ने एक और बम फोड़ा है. Government ने घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए और बढ़ा दिए हैं.”
बता दें कि तेल कंपनियों ने Saturday को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, New Delhi में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपए कर दी गई है, जो पहले 853 रुपए थी. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी प्रति यूनिट 114.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.
–
डीसीएच/