
New Delhi, 23 अप्रैल . मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच केंद्र Government लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आम लोगों को समय-समय पर जानकारी दे रही है. इसी बीच एक आधिकारिक बयान में Thursday को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह से नियंत्रण में है.
Government के मुताबिक, एलपीजी सप्लाई पर भले ही वैश्विक संकट का असर है, लेकिन देश में कहीं भी सिलेंडर की कमी नहीं है. 22 अप्रैल 2026 को ही 52 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर डिलीवर किए गए. ऑनलाइन बुकिंग 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है और डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के जरिए 94 प्रतिशत डिलीवरी हो रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है.
प्रवासी मजदूरों के लिए शुरू की गई 5 किलो सिलेंडर योजना को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 1 अप्रैल 2026 से अब तक 17 लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं. इसके लिए देश भर में 8200 से ज्यादा जागरूकता कैंप भी लगाए गए हैं.
Government वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा दे रही है. मार्च 2026 से अब तक 5.18 लाख नए पीएनजी कनेक्शन चालू किए जा चुके हैं और 5.87 लाख नए उपभोक्ता रजिस्टर हुए हैं. वहीं 41,000 से ज्यादा लोगों ने एलपीजी कनेक्शन छोड़कर पीएनजी अपनाया है.
Government ने स्पष्ट किया कि मौजूदा वैश्विक हालात के बावजूद घरेलू एलपीजी, पीएनजी और ट्रांसपोर्ट के लिए सीएनजी की 100 प्रतिशत सप्लाई जारी है. वहीं कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में अस्पताल, शिक्षा संस्थान, फार्मा, ऑटोमोबाइल और कृषि जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है. प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो के छोटे सिलेंडरों की सप्लाई भी बढ़ाई गई है, जिससे उन्हें राहत मिल सके.
एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए Government ने सख्त कार्रवाई की है. अब तक देश भर में 1.5 लाख से अधिक छापेमारी की जा चुकी है और 66,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं. इसके अलावा 1100 से ज्यादा First Information Report दर्ज हुई हैं और 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने भी 298 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया है और 70 की सप्लाई सस्पेंड की गई है.
Government ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी न करें, क्योंकि पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें. एलपीजी उपभोक्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग करने और वैकल्पिक ईंधन जैसे पीएनजी या इलेक्ट्रिक/इंडक्शन चूल्हों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी अपील की गई है.
पर्शियन गल्फ क्षेत्र में कुछ विदेशी जहाजों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें भारतीय नाविक भी शामिल थे. हालांकि Government ने स्पष्ट किया है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. अब तक 2,680 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित India वापस लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 65 लोग शामिल हैं.
Government ने कहा है कि देश में ईंधन आपूर्ति, समुद्री संचालन और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है.
–
डीबीपी