
Mumbai , 8 जून . Bollywood Actress अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत में ही जबरदस्त पहचान बनाई थी. खासकर उनकी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में उनका किरदार सकीना आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. इस किरदार के लिए अमीषा ने 500 से ज्यादा लड़कियों के बीच बाजी मारी थी और कई घंटों ऑडिशन दिया था.
अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1975 को Mumbai में एक Gujaratी परिवार में हुआ था. उन्होंने Mumbai में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं. उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. पढ़ाई में वह इतनी तेज थीं कि उन्होंने गोल्ड मेडल तक हासिल किया और कॉलेज की हेड गर्ल भी बनीं. एक टॉपर स्टूडेंट होने के बावजूद उनका मन फिल्मों की दुनिया की ओर खींचता चला गया.
India लौटने के बाद उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. वह प्रसिद्ध रंगकर्मी सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से जुड़ीं, जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं. इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन जगत में भी कदम रखा.
साल 2000 में अमीषा के करियर को बड़ा मोड़ मिला, जब उन्हें निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ में काम करने का अवसर मिला. फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही. इसी फिल्म ने अमीषा को रातों-रात स्टार बना दिया. उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी सफलता के बाद, उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया और तेलुगु फिल्म ‘बद्री’ में नजर आईं.
हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ से मिली. फिल्म में निभाया गया उनका ‘सकीना’ का किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है. इस फिल्म के लिए उनका चयन आसान नहीं था. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस भूमिका के लिए बड़ी संख्या में अभिनेत्रियों का ऑडिशन लिया गया था, जिसके बाद अमीषा का चयन हुआ था. कहा जाता है कि इस रोल के लिए 500 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया था. इतना ही नहीं, अमीषा ने करीब 12 घंटे तक लगातार ऑडिशन दिया था.
इसके बाद 2002 में उनकी फिल्म ‘हमराज’ रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन इसके बाद उनके करियर में उतार-चढ़ाव आने शुरू हो गए. उन्होंने ‘ये जिंन्दगी का सफर’, ‘क्रांति’, ‘क्या यही प्यार है’, ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’, ‘ये है जलवा’, ‘परवाना’, ‘सुनो ससुर जी’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘भूल भुलैया’ और ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, इनमें से कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं, वहीं कुछ ने ठीक-ठाक कमाई की.
कई वर्षों बाद 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ के जरिए अमीषा पटेल ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. फिल्म में उन्होंने एक बार फिर ‘सकीना’ के अपने चर्चित किरदार को पर्दे पर जीवंत किया.
–
पीके/एएस