झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार बैजनाथ राम-प्रणव झा ने भरा नामांकन, सीएम हेमंत रहे मौजूद

रांची, 8 जून . Jharkhand की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों ने Monday को नामांकन दाखिल कर दिया. झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने गठबंधन के शीर्ष नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए.

नामांकन के दौरान Chief Minister हेमंत सोरेन, कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल, राज्य Government के कई मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजद के विधायक मौजूद रहे.

इस मौके पर गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटों पर जीत का दावा दोहराया. नामांकन से पहले गठबंधन के सभी नेता और विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे. Political पर्यवेक्षक इसे राज्यसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन और विधायकों की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं.

राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चाएं और मतभेद सामने आए थे. कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झामुमो के कुछ नेताओं ने दोनों सीटों पर पार्टी का दावा जताया था. हालांकि बाद में शीर्ष स्तर पर हुई बातचीत के बाद गठबंधन ने साझा रणनीति अपनाई और दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनी.

इससे पहले Sunday को Chief Minister आवास में हुई गठबंधन विधायकों की बैठक में भी बैजनाथ राम और प्रणव झा को संयुक्त रूप से समर्थन देने का फैसला लिया गया था. बैठक के बाद गठबंधन नेताओं ने दावा किया था कि उनके पास दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है.

झामुमो और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और चुनाव में किसी प्रकार की क्रॉस वोटिंग की आशंका नहीं है.

दूसरी ओर, भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों के साथ नामांकन करने विधानसभा पहुंच चुके हैं. Jharkhand की दोनों राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment