
रांची, 24 अप्रैल . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने Friday को राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए व्यापक रणनीति पर जोर दिया है. दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) और यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा के बाद Chief Minister ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर निवेश से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.
Chief Minister आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में अधिकारियों ने दावोस और यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) और निवेश प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. Chief Minister ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इन समझौतों को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने के लिए ठोस और समयबद्ध कार्य योजना तैयार की जाए. सीएम सोरेन ने अधिकारियों को राज्य Government के दावोस में हस्ताक्षरित एमओयू (समझौता ज्ञापनों) पर फोकस, औद्योगिक विकास, टेक्सटाइल उद्योग, उच्च शिक्षा , फूड्स प्रोसेसिंग, आईटी , क्रिटिकल मिनरल एवं पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्राथमिकता देने की बात कही. Chief Minister ने दावोस और यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान निवेश को लेकर इन क्षेत्रों में हुए एमओयू इत्यादि कार्यों को जल्द से जल्द आगे बढ़ाते हुए अमलीजामा पहनाने की बात कही.
Chief Minister ने कहा कि निवेश के लिए इच्छुक कंपनियों के प्रस्तावों और एमओयू को जल्द से जल्द जमीन पर उतारा जा सके इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ें. Chief Minister और अधिकारियों के बीच राज्य में टेक्सटाइल्स पॉलिसी पर चर्चा हुई. बैठक में वैसे सभी औद्योगिक संस्थानों को लेकर चर्चा हुई जो राज्य में निवेश के लिए अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर रहे हैं. Chief Minister ने राज्य में वस्त्र उद्योग के बढ़ावा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह एक महत्वपूर्ण सेक्टर है इसमें महिलाओं को ज्यादा रोजगार मिलने की संभावनाएं रहती हैं. उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि Jharkhand से बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में यहां के लोग जाकर टेक्सटाइल सेक्टर में कार्य करते हैं. अतएव Jharkhand में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की एक बेहतर नीति बनने से रोजगार का सृजन अधिक से अधिक हो सकेगा.
Chief Minister ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में राज्य Government का प्रतिनिधित्व समस्त Jharkhandवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया. उन्होंने कि दावोस के वैश्विक मंच पर Jharkhand ने पूरे विश्व को संदेश दिया कि यह अपार संभावनाओं वाला राज्य है. यह प्रदेश निवेश के लिए अनुकूल है. विश्व आर्थिक मंच में Jharkhand की भागीदारी काफी मजबूत रही. राज्य Government पूरी तैयारी के साथ इस मंच में सक्रिय रही. काफी अच्छी रणनीति के साथ हमने निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित किया है, कई अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक संस्थानों और समूहों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है, जिससे आने वाले समय में Jharkhand में निवेश के साथ-साथ रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावनाएं हैं.
Chief Minister ने युवाओं के लिए रोजगार सृजित करना, किसानों की समृद्धि के लिए कार्य एवं वूमेन इंपावरमेंट की दिशा में विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि मेगालिथ और मोनोलिथ स्थलों के विकास एवं संरक्षण हेतु राज्य के सभी संबंधित क्षेत्रों से जियो टैगिंग कर इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जाए और इस क्षेत्र के विकास के लिए आगे की कार्य योजना बनाएं. बैठक में Chief Minister ने क्रिटिकल मिनरल्स के रिसर्च, उत्पादन, प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर बल दिया है और यूनाइटेड किंगडम के प्रमुख संस्थानों के साथ संयुक्त साझेदारी से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापन करने की दिशा में निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और ईवी कंपोनेंट्स और वस्त्र उद्योग जैसे निवेश पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश हो इसके लिए सरल, बेहतर एवं आकर्षक कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है.
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग राहुल पुरवार, सचिव उद्योग विभाग अरवा राजकमल, सचिव वित्त विभाग प्रशांत कुमार, सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्रीमती पूजा सिंघल, सचिव पर्यटन विभाग मुकेश कुमार, विशेष सचिव आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
–
पीएसकके