‘स्टॉक की स्थिति पिछले साल से बेहतर, खड़गे का बयान राजनीति से प्रेरित’, खाद की कमी के दावे पर जेपी नड्डा का जवाब

New Delhi, 24 अप्रैल . केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उर्वरक (खाद) की कमी संबंधी बयान को खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है.

जेपी नड्डा ने कहा कि खड़गे का बयान किसानों को गुमराह करने और बिना वजह डर फैलाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है और सही जानकारी देने के बजाय गलत तथ्यों को आगे बढ़ाती है. उन्होंने कहा कि तथ्य खुद बताते हैं कि Narendra Modi Government हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और देश में खाद की उपलब्धता लगातार जरूरत से अधिक बनी हुई है.

नड्डा ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में किसानों को अंतरराष्ट्रीय कीमतों के असर से बचाया गया है. उन्होंने बताया कि जहां वैश्विक स्तर पर यूरिया की एक बोरी 4000 रुपए से अधिक की है, वहीं India में किसानों को यह मात्र 266.5 रुपए में उपलब्ध कराई जा रही है. इसी तरह डीएपी की एक बोरी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 4000 रुपए से ज्यादा है, किसानों को करीब 1350 रुपए में मिल रही है.

उन्होंने खड़गे के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता होने के बावजूद ऐसी भ्रामक जानकारी देना हैरान करने वाला है.

नड्डा ने कहा कि मौजूदा समय में खाद का स्टॉक पिछले साल की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में है. उनके अनुसार, डीएपी का स्टॉक 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है, एनपीके का स्टॉक लगभग 30 प्रतिशत बढ़ा है और यूरिया की उपलब्धता भी पर्याप्त और स्थिर है.

उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों से बात कर खाद की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही राज्य Governmentों के साथ मिलकर जमाखोरी, काला बाजारी और अवैध बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Union Minister ने यह भी कहा कि Government ने वैश्विक स्तर पर टेंडर के माध्यम से 25 लाख मीट्रिक टन यूरिया की व्यवस्था की है और भारतीय दूतावासों के जरिए वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत भी सुनिश्चित किए गए हैं.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment