
Bhopal , 19 दिसंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि देश में राजाओं की सत्ता को प्रजातंत्र में बदलने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. हमारे देश की संवैधानिक व्यवस्था में संघीय प्रणाली है, और इस बीच प्रदेश के अधिकारियों ने केंद्र-राज्यों के साथ समन्वय करते हुए राज्य की बेहतर छवि बनाई है.
राजधानी Bhopal में Chief Minister यादव ने मप्र आईएएस एसोसिएशन सर्विस मीट-2025 का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का विचार था कि 21वीं सदी India की होगी. Prime Minister Narendra Modi के प्रभावी नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज विवेकानंद का यह स्वप्न साकार होता दिख रहा है. वर्तमान में विश्व का हर देश India से मित्रता करना चाहता है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India अब हर चुनौती और परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है.
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भूमिका के आधार पर ही India आज दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है. हमारे प्रशासनिक अधिकारी हर चुनौती का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. India की अनेक विविधताओं के बीच आज देश में यह सेवा क्षेत्र मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों के फलस्वरूप प्रशासनिक व्यवस्था निर्मित हो पाई. देश में राजाओं की सत्ता को प्रजातंत्र में बदलने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. हमारे देश की संवैधानिक व्यवस्था में संघीय प्रणाली है और इस बीच प्रदेश के अधिकारियों ने केंद्र-राज्यों के साथ समन्वय करते हुए राज्य की बेहतर छवि बनाई है. Madhya Pradesh एक प्रयोगशाला की तरह है, जहां कई क्षेत्रों में लगातार नवाचार हुए और इनमें से कई नवाचारों का देश-दुनिया में अनुसरण किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी योग्यता और अनुभव के महत्व को पहचानते हैं. इसी का परिणाम है कि सेवाकाल के बाद भी कई अधिकारियों के अनुभव का लाभ शासन व्यवस्था को मिल रहा है. प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारी सम्मान के हकदार हैं.
Chief Minister यादव ने कहा कि प्रदेश में अनुभव से भरे वरिष्ठ अधिकारी और ऊर्जा से भरे युवा साथी विकसित और आत्मनिर्भर Madhya Pradesh के आधार हैं. उन्होंने कहा कि यह समय नीतियां बनाने और योजनाओं का क्रियान्वयन करने के साथ नवाचार को समझने, तकनीक को अपनाने और नागरिक की दृष्टि से सोचने का भी है.
Madhya Pradesh आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसीएस मनु श्रीवास्तव ने कहा कि सर्विस मीट में नए वेंचर्स की सफलता पर विमर्श किया जाएगा. Madhya Pradesh ऐसा राज्य है, जो सभी को अपना लेता है. प्रदेश के आईएएस अफसर Chief Minister यादव के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सेवाएं दे रहे हैं. Madhya Pradesh आईएएस एसोसिएशन एक परिवार की तरह है. आयोजन समिति के अध्यक्ष पी. नरहरि ने कहा कि Chief Minister यादव के नेतृत्व में राज्य में सेवा का कार्य पूर्ण गरिमा के साथ किया जा रहा है.
–
एसएनपी/डीकेपी