
लातेहार, 19 दिसंबर . Jharkhand के लातेहार जिले में प्रतिबंधित Naxalite संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े एक लाख रुपए के इनामी हार्डकोर Naxalite आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर यादव ने Friday को Police अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. आलोक यादव के खिलाफ लातेहार, चतरा और रांची जिलों के विभिन्न थानों में कुल 35 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Naxalite हिंसा, रंगदारी, हथियारों का अवैध इस्तेमाल और Police पर हमले जैसे संगीन अपराधों के मामले में Police लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी. Police के मुताबिक, वह पहले भी जेल जा चुका था, लेकिन रिहाई के बाद दोबारा पीएलएफआई संगठन से जुड़ गया और लातेहार क्षेत्र में कई Naxalite वारदातों को अंजाम देता रहा. आत्मसमर्पण के दौरान Naxalite ने एक देसी कार्बाइन और चार जिंदा कारतूस भी Police को सौंपे.
Government की पॉलिसी के तहत उसपर घोषित इनामी राशि का चेक आलोक को सौंपा गया. लातेहार के Police अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि विशेष नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक 23 Naxalite आत्मसमर्पण कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के लिए अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं. या तो वे Government की आत्मसमर्पण नीति ‘नई दिशा’ के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें, या फिर कानून के अनुसार Police की सख्त कार्रवाई का सामना करें.
उन्होंने बताया कि लातेहार जिले में Police और सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के घरों और गांवों में आत्मसमर्पण से संबंधित इश्तेहार चिपकाए जा रहे हैं, ताकि भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा सके.
एक अन्य सूचना के अनुसार, रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एक Naxalite सलमान को Police ने लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. चतरा से सटे रांची बॉर्डर पर सलमान ने दहशत फैलाने के लिए 16 दिसंबर को फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था.
–
एसएनसी/डीकेपी