Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

मस्कट में भारत-ओमान वायु सेना अध‍िकार‍ियों की बैठक, रक्षा सहयोग और संयुक्त प्रशिक्षण बढ़ाने पर जोर

मस्कट में भारत-ओमान वायु सेना अध‍िकार‍ियों की बैठक, रक्षा सहयोग और संयुक्त प्रशिक्षण बढ़ाने पर जोर

मस्कट, 3 जुलाई . भारतीय वायु सेना के एयर वाइस मार्शल एसके तालियान और रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान के एयर कमोडोर खालिद मोहम्मद अब्दुल्ला अल अबरी ने Friday को दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. इसमें इंटरऑपरेबिलिटी, संयुक्त प्रशिक्षण और पेशेवर आदान-प्रदान को मजबूत करने पर बात हुई.

भारतीय वायु सेना ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा कि India और ओमान की वायु सेनाओं के बीच 11वीं एयर स्टाफ बातचीत 1 से 2 जुलाई के बीच ओमान के मस्कट में हुई. इस बातचीत की सह-अध्यक्षता एयर वाइस मार्शल एसके तलियान और रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान के एयर कमोडोर खालिद मोहम्मद अब्दुल्ला अल अबरी ने की.

इन चर्चाओं में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने, संयुक्त ट्रेनिंग बढ़ाने और एक-दूसरे के साथ प्रोफेशनल एक्सचेंज को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया. इसका मकसद दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करना और साझा राष्ट्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है.

इस दौरान भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधिमंडल ने ओमान की वायु सेना की आधुनिक ट्रेनिंग और मेंटेनेंस सुविधाओं का भी दौरा किया. Thursday को एयर वाइस मार्शल तालियान ने India के ओमान में राजदूत प्रशांत पिसे से भी मुलाकात की और भारत-ओमान रक्षा सहयोग की प्रगति के बारे में जानकारी दी.

भारतीय दूतावास ने ‘एक्‍स’ पर बताया कि एयर वाइस मार्शल संजीव कुमार तालियान, जो भारतीय वायु सेना में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (इंटरनेशनल डिफेंस कोऑपरेशन) हैं, ने राजदूत से बातचीत की और भारत-ओमान रक्षा सहयोग की प्रगति पर चर्चा की.

दूतावास के अनुसार, ओमान खाड़ी क्षेत्र में India का सबसे करीबी रक्षा साझेदार है और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग उनके रणनीतिक रिश्तों का एक अहम हिस्सा बन चुका है. ओमान वह पहला खाड़ी देश है जिसके साथ India की तीनों सेनाएं संयुक्त अभ्यास करती हैं. पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी मिलकर काम किया है.

–

एवाई/वीसी

Share