चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में 9,000 धावकों की भागीदारी, 11 देशों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़, 22 नवंबर . पंजाब के Governor और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने Sunday को ‘चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन’ के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मैराथन में 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं, जिसमें कई आईएएस अधिकारी 42 किमी और 21 किमी की श्रेणियों में हिस्सा ले रहे हैं.
पंजाब के Governor और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि देखिए, चंडीगढ़ के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज हमारी दूसरी अंतरराष्ट्रीय मैराथन हो रही है. हमने पिछले साल भी इसका आयोजन किया था. तब इसमें कुल 3,500 के आसपास लोग शामिल हुए थे. आज, मुझे लगता है कि यह संख्या लगभग 9,000 होगी. यानी, इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ी है; पूरे देश और दुनिया के 10-11 देशों से लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं. हमारे स्थानीय निवासी भी, भले ही 5 किलोमीटर की श्रेणी में कोई इनाम न हो, फिर भी इसमें दौड़े ताकि सभी स्वस्थ रहें.
Governor गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ मैराथन का दूसरी बार सफल आयोजन सभी अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है. इस वर्ष प्रतियोगिता में 11 देशों के धावकों ने हिस्सा लिया, जो शहर के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 360 प्रतिभागियों ने 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया. इतनी लंबी दूरी की दौड़ पूरी करना आसान नहीं होता और इसके लिए शारीरिक क्षमता के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन की भी जरूरत होती है.
उन्होंने विशेष रूप से एक भारतीय महिला एथलीट की भागीदारी पर गर्व जताया. कटारिया ने कहा कि खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संकेत है. ऐसे आयोजन युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं.
इस दौरान Governor ने Prime Minister Narendra Modi की अपीलों और उनके प्रभाव को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि Prime Minister की बातों का लोगों पर असर होता है. जब कोई व्यक्ति स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना जीवन जीता है, तो लोग स्वाभाविक रूप से उससे प्रेरित होते हैं और उसकी बातों का अनुसरण करते हैं.
अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए कटारिया ने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उस समय देश ने युद्ध में हार का सामना किया था. इसके बाद तत्कालीन Prime Minister जवाहरलाल नेहरू की अपील पर देशभर के लोगों ने राष्ट्रहित में सहयोग दिया था. माताओं और बहनों ने भी देश की रक्षा के लिए अपने सोने के गहने तक दान कर दिए थे.
कटारिया ने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि जब देश का नेतृत्व किसी बड़े उद्देश्य के लिए लोगों से अपील करता है और स्वयं भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है, तो आम नागरिक भी आगे आकर योगदान देते हैं.
Governor ने चंडीगढ़ मैराथन को खेल संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
–
एसएके/एएस


