
अगरतला, 19 दिसंबर . बांग्लादेश में मौजूदा अस्थिर हालात के बीच पूर्वी सेना कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मिजोरम और त्रिपुरा में भारत–बांग्लादेश सीमा क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा की.
भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने Friday को अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मिजोरम के परवा में स्पीयर कॉर्प्स के तहत तैनात असम राइफल्स और बीएसएफ के कंपनी ऑपरेटिंग बेस पहुंचे और भारत–बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया.
पोस्ट में कहा गया कि सेना कमांडर ने असम राइफल्स और बीएसएफ के जवानों की दृढ़ता, साहस और उच्च स्तर की ऑपरेशनल तैयारियों की सराहना की.
इसके अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल तिवारी और जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस. पेंढारकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ त्रिपुरा के दक्षिणी जिले बेलोनिया का भी दौरा किया और सीमा से जुड़े हालात की समीक्षा की.
गौरतलब है कि India के चार पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा (856 किमी), मेघालय (443 किमी), मिजोरम (318 किमी) और असम (263 किमी), कुल 1,880 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश से साझा करते हैं. भारत–बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पास है.
त्रिपुरा की 856 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश से लगती है और राज्य तीन ओर से पड़ोसी देश से घिरा होने के कारण तस्करी और अन्य सीमा-पार अपराधों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है.
इससे पहले त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति पर India Government करीबी नजर बनाए हुए है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Chief Minister ने कहा कि पूर्व बांग्लादेशी Prime Minister शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद पड़ोसी देश में कई चिंताजनक और हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. उन्होंने बताया कि त्रिपुरा Government सीमा पार हालात से जुड़े सभी घटनाक्रमों पर नियमित रूप से केंद्र Government को विस्तृत रिपोर्ट भेज रही है.
Chief Minister साहा ने मीडिया से कहा कि बांग्लादेश की जेलों से कई कुख्यात आतंकियों, अपराधियों और विभिन्न अपराधों में शामिल लोगों को रिहा किया गया है.
उन्होंने कहा कि India और उसकी सशस्त्र सेनाएं हर स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम से पूरी तरह अवगत है और उस पर करीबी नजर रखे हुए है.
–
डीएससी