449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

बर्मिंघम, 11 सितंबर . इंग्लैंड और Pakistan के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है. Pakistan की पूरी टीम दूसरी पारी में 449 रन बनाकर ऑलआउट हुई. Pakistan ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा है.

इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी टेस्ट सीरीज में Pakistan के बल्लेबाज दूसरी पारी में पहली बार फॉर्म में दिखाई दिए. सैमय अयूब और अब्दुल्ला शफीक के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद अजान अवैस और शान मसूद ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़े. अजान 59 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शान मसूद ने कप्तान बाबर आजम संग मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े.

शान मसूद अपने शतक से महज 5 रन से चूक गए और 95 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, बाबर 103 गेंदों में 76 रन बनाने के बाद जोश टंग का शिकार बने. सऊद शकील ने 29 रनों का योगदान दिया, जबकि गाजी गोरी 16 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद इमरान रंधावा सिर्फ 4 रन ही बना सके. इसके बाद रजाउल्लाह और मोहम्मद अब्बास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों में 121 रन जोड़े. डेब्यू मैच में रजाउल्लाह ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए महज 63 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए. वहीं, अब्बास ने 67 गेंदों में 42 रन बनाए. मोहम्मद अली ने 4 रन बनाए.

गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और डेन लॉरेंस ने दो-दो विकेट चटकाए. टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के लिए 130 रन बनाने होंगे. पहली पारी में Pakistan की पूरी टीम 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाते हुए 320 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुका है.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment