
jaipur, 11 सितंबर . Rajasthan भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि Rajasthan के निकाय चुनाव के दूसरे चरण में ज्यादा वोटिंग Government पर जनता के भरोसे और विकास की मांग को दर्शाता है. उन्होंने Gujarat मॉडल का बचाव किया और एक देश एक चुनाव का समर्थन किया. इसके साथ ही ब्रिक्स समिट में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना की.
मदन राठौड़ ने कहा, “जनता में बहुत उत्साह है और जनता ने बहुत बढ़-चढ़कर मतदान किया है. पूरे Rajasthan में पहले और दूसरे चरण में भी उत्साह वाला वातावरण रहा. जनता विकास चाहती है. जनता अपने क्षेत्र को विकसित बनाना चाहती है. इसके लिए वो कड़ी से कड़ी जोड़ना चाहती है और उन्होंने मतदान किया है.”
उन्होंने आगे कहा कि न तो Gujarat में ऐसा हुआ है और न ही Rajasthan ऐसा कर रहा है. कांग्रेस का जैसा ही आचरण और व्यवहार रहा है, वह दूसरों के बारे में भी वैसा ही सोचती है. अशोक गहलोत आज गए, कल भी वह घर-घर, गली-गली घूम रहे थे. अपने इलाके में उन्हें क्या दिखाई नहीं देता? वे क्या बातें करते हैं?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम अपना Gujarat मॉडल लेकर विकास के नाम पर चुनाव लड़ते हैं. हमने Gujarat मॉडल को चुनाव में रखा, लेकिन हमने न Gujarat में कोई गलत काम किया और न ही Rajasthan में गलत काम कर रहे हैं. हमारे तमाम बड़े नेता जमीन पर उतरे, जिसका फायदा मिला है, क्योंकि बंपर वोटिंग हुई है. पहले कार्यकर्ताओं ने हमारे लिए पसीना बहाया और हमें जीत दिलाई. अब जब कार्यकर्ताओं का चुनाव है तो हम उसमें हिस्सा क्यों नहीं लेंगे? निश्चित तौर पर लेंगे, हम भी कार्यकर्ता ही हैं. जब छोटे कार्यकर्ता का छोटा चुनाव है, तो उस चुनाव में हम उसकी मदद क्यों नहीं करेंगे.
भाजपा नेता ने कहा कि कोई कितनी भी बुराई कर ले, लेकिन जब देश की ग्रोथ रेट बढ़ती है तो देश आगे बढ़ता है. Prime Minister मोदी के मैनेजमेंट की आज पूरी दुनिया में सराहना हो रही है. पूरी दुनिया में जहां ग्रोथ रेट गिर रही है, वहीं हिंदुस्तान की ग्रोथ रेट लगातार बढ़ रही है, यह बहुत बड़ी बात है.
भाजपा नेता ने कहा कि आज तो समाचार पत्रों में भी यह खबर है कि आने वाले समय में रुपया भी एक आधार बन सकता है. अभी हम डॉलर और दूसरे देशों की करेंसी से तुलना करते हैं, लेकिन भविष्य में रुपया भी एक मजबूत आधार बन सकता है. ब्रिक्स को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि इतने सारे देश के राष्ट्राध्यक्ष यहां आ रहे हैं और हम सब एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं. हिंदुस्तान द्वारा दिया गया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ी बात है.
–
केके/डीकेपी