
भुवनेश्वर, 11 सितंबर . Odisha Government के तीन दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) निवेश संपर्क अभियान को बड़ी सफलता मिली है. राज्य Government को इस दौरान 2,43,162 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 6,18,725 रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है.
Chief Minister मोहन चरण माझी के नेतृत्व में अबू धाबी और Dubai में आयोजित इस निवेश अभियान के दौरान 24 समझौता ज्ञापनों और निवेश आशय पत्रों पर सहमति बनी. इस दौरान 52 व्यक्तिगत निवेशक बैठकों और विभिन्न राउंड टेबल चर्चाओं का आयोजन किया गया.
अधिकारियों के अनुसार, दौरे के अंतिम दिन Dubai में ‘Odisha इन्वेस्टर्स मीट-यूएई 2026’ का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 400 उद्योगपति, निवेशक और यूएई के कारोबारी समुदाय के सदस्य शामिल हुए.
निवेश चर्चाओं में पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, वित्तीय निवेश, एलएनजी भंडारण, हरित ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा सेंटर, रेयर अर्थ मिनरल्स, जहाज मरम्मत, प्रोपेलेंट निर्माण, उर्वरक एवं रसायन, आवास, इस्पात तथा इस्पात आधारित उद्योगों सहित कई क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया.
राज्य Government ने बताया कि पारंपरिक खनन और खनिज क्षेत्रों के अलावा प्रोसेस्ड फूड सेक्टर भी बड़े निवेश अवसरों में शामिल है.
Dubai में आयोजित निवेशक सम्मेलन के साथ Chief Minister मोहन चरण माझी ने कई प्रमुख निवेशकों और उद्योगपतियों से अलग-अलग मुलाकात भी की. इन बैठकों में परियोजना अवसरों, विनिर्माण, मूल्य संवर्धन, तकनीकी साझेदारी और दीर्घकालिक निवेश पर चर्चा हुई.
दौरे के दौरान Chief Minister ने Dubai में ओडिया समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. इस कार्यक्रम में 800 से अधिक ओडिया प्रवासी शामिल हुए.
इस अवसर पर Odisha की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशी नृत्य और पारंपरिक लोक नृत्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया. Chief Minister ने कहा कि ओडिया प्रवासी समुदाय, राज्य की वैश्विक पहचान मजबूत करने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
तीन दिवसीय दौरे के दौरान Odisha प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी और Dubai में Governmentी, संस्थागत और व्यावसायिक प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लिया.
इन चर्चाओं में क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ, धातु एवं धातुकर्म, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स, अक्षय ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवाएं, औद्योगिक बुनियादी ढांचा, पर्यटन, आईटी, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स, कौशल विकास और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों को प्रमुखता दी गई.
Odisha Government ने प्रवासी समुदाय के कार्यक्रम में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पहल के तहत विभिन्न जिलों के स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता अवसरों का भी प्रदर्शन किया.
Chief Minister माझी ने निवेशकों के लिए Odisha की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधन, पर्याप्त ऊर्जा उपलब्धता, रणनीतिक बंदरगाह, मजबूत औद्योगिक आधार, कुशल मानव संसाधन और विकसित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र इसे निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं.
उन्होंने कहा, “यूएई के साथ Odisha की साझेदारी केवल व्यक्तिगत निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य विनिर्माण, व्यापार, तकनीक, निर्यात, नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करना है.”
Chief Minister ने यूएई की कंपनियों को India में अपने अगले विकास चरण के लिए Odisha को पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने का निमंत्रण भी दिया.
–
एएमटी/डीकेपी