
New Delhi, 11 सितंबर . India और चीन के रिश्तों में लगातार सुधार के संकेत मिल रहे हैं. India में चीन के राजदूत शू फ़ेइहोंग ने Friday को इस बात की जानकारी दी है कि दोनों देश President शी जिनपिंग और Prime Minister Narendra Modi के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं.
चीनी राजदूत ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “चीन और भारत, President शी और Prime Minister मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं. कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद, यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे.”
शू फेइहोंग ने आगे कहा कि चीन, दोनों नेताओं के रणनीतिक निर्देशों पर अमल करने, द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखने, बातचीत और सहयोग बढ़ाने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने, और अच्छे पड़ोसी व एक-दूसरे की सफलता में मददगार साझेदार के तौर पर दोस्ती निभाने के लिए India के साथ मिलकर काम करेगा.
बता दें कि पिछले दो सालों में दोनों नेताओं के बीच संबंधों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है. 2024 में कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान और 2025 में तियानजिन में एससीओ समिट के दौरान पीएम मोदी और President शी के बीच सार्थक बातचीत हुई थी. अब तीसरे साल लगातार होने वाली यह बैठक दोनों देशों के बीच भरोसे को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है.
इससे पहले एक अन्य पोस्ट में चीनी राजदूत ने ब्रिक्स को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने लिखा था, “चीन ब्रिक्स सहयोग को महत्व देता है और इस साल सफल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में India का समर्थन करता है.”
जानकारों का मानना है कि India इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है और चीन का यह समर्थन कूटनीतिक लिहाज से काफी अहम है. अमेरिका के साथ टैरिफ तनाव और वैश्विक भू-Political उथल-पुथल के बीच India और चीन का करीब आना वैश्विक दक्षिण के लिए एक मजबूत संदेश है.
–
एससीएच