रोहतक रोड पर तेज रफ्तार बस की टक्कर, महिला सहित 4 लोग घायल; चालक गिरफ्तार

New Delhi, 8 जून . पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर रेड लाइट के पास एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक क्लस्टर बस ने एक महिला सहित चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कुल 5 लोग घायल हो गए. Police ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को कब्जे में ले लिया है.

Police के अनुसार, 7 जून 2026 को लगभग शाम 6 बजे 50 साल की निर्मला देवी (50 वर्ष) अपने तीन परिजनों के साथ सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान राजघाट की ओर से आ रही रूट नंबर 954 की क्लस्टर बस ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से निर्मला देवी और उनके परिजन सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई थी. घायलों को पहले श्री बालाजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया गया.

घटना में निर्मला देवी के साथ उनकी परिचित निशा (23 वर्ष), निवासी मदीपुर जे.जे. कॉलोनी, दिल्ली और दो नाबालिग बच्चे भी शामिल थे. सभी को मामूली चोटें आई हैं.

इस मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और बस को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में ले लिया. इस मामले में बीएनएस के तहत पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज किया गया है. Police ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

आरोपी चालक की पहचान इरशाद अली (28 वर्ष), पुत्र शमशाद अली, निवासी मीर विहार, मदनपुर डबास, दिल्ली के रूप में हुई है. Police ने बताया कि घायल परिजनों को मेडिकल जांच के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एएमटी/एएस

Leave a Comment