
भदोही, 8 जून . उत्तर प्रदेश constable भर्ती परीक्षा Monday को भदोही जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक प्रशासनिक निगरानी के बीच शुरू हुई. परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल छह शिफ्टों में अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए Police एवं प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
Police अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं और सभी आवश्यक ड्यूटियां पहले से निर्धारित कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं तथा सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
एसपी अभिनव त्यागी के अनुसार, परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रामक सूचना को रोकने के लिए social media की भी लगातार निगरानी की जा रही है. Police की साइबर टीम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है, ताकि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या परीक्षा से जुड़ी गलत जानकारी प्रसारित करने का प्रयास न कर सके. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा, केंद्रों के आसपास भी Police बल को लगाया गया है ताकि बाहरी हस्तक्षेप, अव्यवस्था या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके. अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है.
जिला प्रशासन भी परीक्षा प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहा है. एसपी अभिनव त्यागी ने कहा कि उनके साथ जिला अधिकारी भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न न हो. प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना है.
–
पीआईएम/डीकेपी