21वीं सदी के सबसे उम्मीद भरे रिश्तों में से एक है भारत-दक्षिण कोरिया संबंध: कोरियाई राजदूत

नई द‍िल्‍ली, 18 सितंबर . India में दक्षिण कोरिया के राजदूत ली सियोंग-हो ने Prime Minister Narendra Modi के 25 साल के जन-सेवा के सफर की सराहना करते हुए कहा क‍ि पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं.

छात्र कार्यक्रम पर से बात करते हुए राजदूत ली सियोंग-हो ने कहा क‍ि दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से यह एक बहुत ही ऐतिहासिक पड़ाव है. यह एक मील का पत्थर है. हम वास्तव में कोरिया और India को जोड़ने वाले मजबूत पुल बना रहे हैं. छात्र ही वे लोग हैं, जो आगे चलकर हमारी साझेदारी और दोस्ती को और मजबूत करेंगे.

India में ‘कोरियन एजुकेशन फेयर’ की यह शुरुआत है. मेरा मानना है कि यह पहला एजुकेशन फेयर है, लेकिन निश्चित रूप से आखिरी नहीं है. हम कोरिया और India के बीच शिक्षा के क्षेत्र में इस जुड़ाव को लगातार मजबूत और बड़ा करते रहेंगे.

दोनों देशों के मजबूत र‍िश्‍तों पर बात करते हुए राजदूत ली सियोंग ने Prime Minister की जमकर सराहना की. उन्‍होंने कहा, “पीएम मोदी एक महान नेता हैं और मेरा मानना है कि पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है. वह दोनों देशों के रिश्तों को और करीब लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और हमें उनके शानदार नेतृत्व पर भरोसा है.

उन्‍होंने कहा क‍ि दोनों देशों के बीच के रिश्ते बहुत तेजी से मजबूत और आगे बढ़ रहे हैं. मेरा मानना है कि यह 21वीं सदी के सबसे उम्मीद भरे रिश्तों में से एक है. Political, आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में, यानी हर स्तर पर हम एक-दूसरे के बहुत ज्यादा करीब आ रहे हैं. मैं इस रिश्ते को लेकर बहुत उत्साहित हूं.

एवाई/वीसी

Leave a Comment