दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

Mumbai , 18 सितंबर . Bollywood के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. गणेशोत्सव पर Friday को दोनों Mumbai के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया.

इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. दीपिका बेबी बंप के साथ काफी सावधानी से चलती दिखीं, जबकि रणवीर भीड़ के बीच से तेजी से आगे बढ़ते हुए उनके पास पहुंचे.

मंदिर के लिए दीपिका ने हॉट ऑरेंज, जंगल ग्रीन और पर्पल शेड्स के कॉम्बिनेशन वाला मैटरनिटी एथनिक आउटफिट चुना. वहीं, रणवीर पर्पल कलर के कुर्ते और वाइट पायजामे में नजर आए. दोनों का लुक सिंपल था, लेकिन फेस्टिवल के लिए बिल्कुल परफेक्ट था.

मंदिर के बाहर रणवीर और दीपिका को देखने के लिए काफी लोग मौजूद थे. दीपिका बेबी बंप के साथ सावधानी से आगे बढ़ती हुई दिखीं. इसी दौरान रणवीर भीड़ को पार करते हुए तेजी से आगे बढ़े और दीपिका के साथ आकर चलने लगे. दोनों ने मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.

सिद्धिविनायक मंदिर जाने से एक दिन पहले रणवीर सिंह Mumbai के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे. Thursday रात वह करी रोड इलाके में स्थित नवसाचा गणपति के दर्शन करने गए. इस दौरान रणवीर क्रीम कलर के कुर्ते में नजर आए थे और उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया.

रणवीर और दीपिका अपने दूसरे बच्चे के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले सितंबर 2024 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने थे. उन्होंने बेटी का नाम दुआ रखा. कपल ने दुआ को अब तक ज्यादातर मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर रखा है और social media पर भी उसकी कुछ ही झलकियां शेयर की हैं.

सितंबर 2026 में दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर रणवीर और दीपिका ने बेटी की शुरुआती दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में दीपिका की मैटरनिटी शूट की झलक देखने को मिली थी. इससे पहले अप्रैल 2026 में कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी.

रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की थी. दोनों ने इटली के लेक कोमो में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की. शादी की रस्में कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कारज परंपरा के अनुसार हुई थीं.

पीके/एबीएम

Leave a Comment