जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रॉपर्टी फ्रॉड उजागर, 93 लाख रुपए ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर, 18 सितंबर . जम्‍मू-कश्‍मीर क्राइम ब्रांच की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्‍ल्‍यू) कश्मीर ने Friday को बताया कि उसने 93 लाख रुपए की जमीन और प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के मामले में एक कुख्यात जालसाज को गिरफ्तार किया है.

ईओडब्‍ल्‍यू के बयान के मुताबिक, बडगाम के सैमसन इलाके के ज्वालापोरा निवासी कुख्यात धोखेबाज गुलाम मोहि-उद-दीन डार को लाखों रुपए की बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बयान में कहा गया है कि यह गिरफ्तारी श्रीनगर के सब-जज की अदालत से जारी आदेश और वारंट के तहत की गई. डार जम्‍मू-कश्‍मीर क्राइम ब्रांच के ईओडब्‍ल्‍यू कश्मीर/एससीडब्‍ल्‍यू कश्मीर Police स्टेशन में दर्ज कई आपराधिक मामलों में शामिल है. इसमें ईओडब्‍ल्‍यू कश्मीर Police स्टेशन में बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 340 और 61(2) के तहत दर्ज First Information Report नंबर 17/2026 भी शामिल है. डार पिछले एक साल से गिरफ्तारी से बच रहा था.

यह मामला एक लिखित शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जमीन के दलाल डार ने Bengaluru और जम्मू के जानीपुर स्थित 22 लोटस टावर के निवासी सह-आरोपी सोमनाथ कौल के साथ मिलकर पीड़ित से 93 लाख रुपए की धोखाधड़ी की.

जांच से पता चला है कि आरोपियों ने जाली समझौतों का इस्तेमाल करके ड्रूसू, पुलवामा में 5 कनाल प्रवासी जमीन और बिजबेहारा, अनंतनाग में 300 खड़े पेड़ों की फर्जी बिक्री की पेशकश की थी.

धोखाधड़ी से हासिल पैसे को ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया गया बैंक खाता उसी दिन खोला गया था, जिस दिन घोटाला किया गया था. ये दोनों लोग प्रॉपर्टी के अटॉर्नी होल्डर या मालिक बनकर भोले-भाले लोगों को प्रवासी प्रॉपर्टी बेचने का झूठा वादा करके ठगते थे.

फरार सह-आरोपी सोम नाथ कौल के लिए नोटिस अभी भी सक्रिय है. उनके नेटवर्क और कामकाज के तरीकों की आगे की जांच जारी है.

ईओडब्‍ल्‍यू, जम्‍मू-कश्‍मीर क्राइम ब्रांच की एक विशेष शाखा है, जो हाई-प्रोफाइल आर्थिक अपराधों की जांच करती है.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment