उज्जैन में दीप प्रज्वलन का रचा गया इतिहास, मिला प्रमाण पत्र

Bhopal , 18 सितंबर Madhya Pradesh की धार्मिक नगरी उज्जैन में Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया, यहां 33 लाख से ज्यादा दीए प्रज्वलित किए गए. वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स का प्रमाण पत्र दिया गया . इस मौके पर Chief Minister मोहन यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे.

Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की, वही आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया . राज्य के सभी हिस्सों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया मगर उज्जैन का नजारा अलग ही था, यहां की शिप्रा नदी का हर घाट और हर कोना दीपों से जगमगा रहा था . प्रदेश के सभी जिलों और 845 आईकॉनिक प्लेस में 3 करोड़ 55 लाख दीये एकसाथ जलाये गये. सिर्फ उज्जैन में ही 33 लाख 27 हजार दीये एक साथ प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया.

उज्जैन के शिप्रा के रामघाट पर Chief Minister मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने उज्जैनवासियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किये. एक स्थान पर 33 लाख से ज्यादा दीयों का एक साथ प्रज्वलित किया जाना एक कीर्तिमान है और वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में यह दर्ज किया गया है.

प्रमाण पत्र के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और Chief Minister मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने तस्वीर भी साझा की है. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर बाबा महाकाल की नगरी में भव्य दीपोत्सव में सर्वाधिक संख्या में दीप प्रज्वलन का रिकॉर्ड बना है.

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment