2047 तक 600 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर सकता है भारत: नवीन जिंदल

New Delhi, 17 नवंबर . जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन और BJP MP नवीन जिंदल ने Tuesday को कहा कि India न केवल 2030-31 तक 300 मिलियन टन और 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील उत्पादन क्षमता के लक्ष्य को हासिल कर सकता है, बल्कि आत्मनिर्भर India के विजन को साकार करने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि Government और स्टील उद्योग के बीच बेहतर समन्वय के कारण देश में स्टील उत्पादन क्षमता विस्तार की रफ्तार पहले की तुलना में काफी तेज हुई है.
मीडिया से बातचीत में नवीन जिंदल ने कहा कि India आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश है और यह उपलब्धि पिछले एक दशक में हुई तेज प्रगति को दर्शाती है.
उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता के बाद पहले 100 मिलियन टन स्टील उत्पादन क्षमता तक पहुंचने में लगभग 78 वर्ष लगे, लेकिन पिछले 10 वर्षों में ही देश ने 100 मिलियन टन से अधिक अतिरिक्त क्षमता जोड़ी है, जो Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और Government की स्पष्ट औद्योगिक नीति का परिणाम है.”
नवीन जिंदल ने आगे कहा, “Prime Minister Narendra Modi का विजन है कि India एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बने और ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य के तहत देश को 600 मिलियन टन स्टील उत्पादन क्षमता तक पहुंचाया जाए.”
उन्होंने कहा कि 2047 में जब India स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब तक देश को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और 600 मिलियन टन स्टील उत्पादन क्षमता वाला विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
कोकिंग कोल आयात पर निर्भरता और अन्य चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर जिंदल ने स्वीकार किया कि उद्योग के सामने कच्चे माल की उपलब्धता, व्यापार, लॉजिस्टिक्स, वित्त, तकनीक, टिकाऊ उत्पादन और कौशल विकास जैसी कई चुनौतियां हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी चुनौती असंभव नहीं है और Government के सहयोग से इनका समाधान निकाला जा सकता है.
उन्होंने बताया कि स्टील मंत्रालय और केंद्र Government से उद्योग को लगातार समर्थन और मार्गदर्शन मिल रहा है. इसी सहयोग के बल पर उद्योग और Government मिलकर 2030-31 तक 300 मिलियन टन तथा 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील उत्पादन लक्ष्य हासिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं.
इससे पहले 7वें आईएसए स्टील कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए नवीन जिंदल ने कहा था कि स्टील उद्योग के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान किसी एक पक्ष द्वारा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि कच्चे माल की सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी और स्थिरता जैसे मुद्दों पर उद्योग, Government और अन्य हितधारकों को मिलकर काम करना होगा. इस तरह के मंच विचारों के आदान-प्रदान, व्यावहारिक समाधान और उद्योग के लिए सामूहिक रोडमैप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
–
डीबीपी


