Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

निवास सत्यापन पूरा होने पर सौरव दास बोले, पुलिस को पहले से पता था मेरा पता

निवास सत्यापन पूरा होने पर सौरव दास बोले, Police को पहले से पता था मेरा पता

New Delhi, 17 नवंबर . कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने अपने निवास के सत्यापन पर कहा कि हम एससीएम कोर्ट में कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे जज या एसीपी के आने का दो घंटे से इंतजार कर रहे थे. आखिकार सुनवाई हु और यह मुख्य रूप से इस बात के सत्यापन के बारे में थी कि मैं दिल्ली में कहां रहता हूं.

मीडिया से बातचीत के दौरान दास ने कहा कि यह सभी को पता है कि Police को पहले से ही मालूम है कि मैं कहां रहता हूं, फिर भी पिछले एक महीने से उनका यही कहना था कि वे इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं. हम आज इस पुष्टि की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यहां आए थे. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली में मेरे निवास स्थान की पुष्टि हो गई है. मैंने उनके द्वारा मांगे गए जरूरी दस्तावेज उन्हें सौंप दिए, लेकिन इस स्पष्ट शर्त के साथ कि इन्हें लीक नहीं किया जाना चाहिए. सुनवाई कर रहे जज ने आदेश दिया कि ये दस्तावेज-चाहे वे अदालत, Police या अभियोजन पक्ष के पास हों-किसी भी हाल में लीक नहीं होने चाहिए.

उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि अगर उनके पास भी उनका कोई दस्तावेज आता है तो उसे न फैलाएं, बल्कि उनके साथ जानकारी साझा करें.

सीजेपी क्लब के बारे में आशुतोष रांका ने कहा कि मुझे लगता है कि इसका मकसद यह है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो सीजेपी से जुड़ना चाहते हैं. साथ ही हमारी विचारधारा और हमारे विजन को लेकर भी काफी चर्चा होती है. इसलिए यह एक ऐसी जगह है जहां समान सोच वाले लोग इकट्ठा होंगे और कई दिलचस्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में यह आंदोलन सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी फैलेगा यानी यह क्लब कॉन्सेप्ट पूरे देश में पहुंचेगा.

दूसरी ओर, सीजेपी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने दिल्ली के प्रदूषण पर नाराजगी जाहिर की.

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम 2026 में भी प्रदूषण से जंग लड़ रहे हैं. हम जब कोई Government चुनते हैं तो उनसे उम्मीद होती है कि वह हमें साफ हवा, साफ पानी और भोजन मुहैया कराएगी, लेकिन हम देखते हैं कि हर साल दिल्ली रहने लायक शहर नहीं रह जाती. सांस लेना इतनी बड़ी समस्या बन जाती है कि लोग अपने घरों के अंदर ही रहना चाहते हैं और एयर प्यूरीफायर चालू करके बैठे रहते हैं. इसके पहले जो आठ महीने गुजरे होते हैं, उसमें कितना काम हुआ, उस पर कोई बात नहीं करता है.

–

डीकेएम/वीसी

Share