यूपी में मुस्लिम सीएम की मांग: साजिद रशीदी बोले- 80 साल से वोट दिया, अब हिस्सेदारी चाहिए

New Delhi, 17 नवंबर . एआईआईए के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी ने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम Chief Minister बनाए जाने की मांग, मथुरा को लेकर उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों, बिलकिस बानो मामले में Supreme Court के फैसले और आजम खान को मिली राहत पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खान के मामले में Political प्रतिद्वंद्विता और मुस्लिम पहचान की वजह से उनके साथ भेदभाव हुआ है. साथ ही, उन्होंने मुस्लिम समुदाय के Political प्रतिनिधित्व और शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने के अधिकार का मुद्दा भी उठाया.
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम Chief Minister की मांग पर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय पिछले 80 वर्षों से कांग्रेस, Samajwadi Party और अन्य दलों को इस उम्मीद में वोट देता आया है कि उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. उन्हें उम्मीद थी कि Governmentों में प्रतिनिधित्व मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. लेकिन, इतने साल के बाद भी यदि Governmentी रिपोर्टों के मुताबिक मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदतर है, तो समुदाय को अपने लिए प्रयास करने का अधिकार है. रशीदी ने कहा कि अब मुस्लिम समाज उत्तर प्रदेश में अपना Chief Minister चाहता है. उन्होंने Samajwadi Party के नारे ‘जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमानों की भागीदारी अधिक है. Samajwadi Party को चार बार Chief Minister बनाने का अवसर दिया गया, इसलिए अब एक बार मुस्लिम समुदाय को भी Chief Minister बनाने का मौका मिलना चाहिए.
मथुरा को लेकर केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर रशीदी ने बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को बलपूर्वक तोड़ा गया था और मुस्लिम समुदाय की नजर में वह हमेशा बाबरी मस्जिद ही रहेगी. उन्होंने कहा कि यह समुदाय के लिए ऐसा जख्म है जिसे भुलाना संभव नहीं है. उन्होंने मंदिर निर्माण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि वेदों और हिंदू धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन के आधार पर उनका मानना है कि किसी से नाजायज तरीके से ली गई जमीन पर मंदिर भी नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंदिर बन चुका है, लेकिन मुस्लिम समुदाय इस घटना को भूला नहीं है.
मथुरा के लिए कारसेवा में शामिल होने संबंधी मौर्य के बयान पर रशीदी ने कहा कि कारसेवा एक गलती थी, जिसका खामियाजा हिंदू और मुसलमान दोनों समुदायों को भुगतना पड़ा. कारसेवा के बाद हुई गोलीबारी और उसके बाद की घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए. आम आदमी इन घटनाओं को समझ चुका है और अब इस तरह की किसी कारसेवा या फसाद की संभावना नहीं है. उन्होंने मौर्य के बयान को Political ऐलान बताया.
बिलकिस बानो मामले में Supreme Court के फैसले पर रशीदी ने निराशा जताई. उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि अदालत भी इन मामलों को ठीक से नहीं समझ रही है. उनका आरोप था कि मस्जिदों और मुसलमानों से जुड़े मामलों में कहीं न कहीं प्रभावित होकर फैसले दिए जाते हैं. उन्होंने फैसले की निंदा करते हुए Supreme Court से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की.
Supreme Court से आजम खान को मिली राहत पर टिप्पणी करते हुए रशीदी ने तंज कसा कि अभी तो उनसे यह भी पूछा जा सकता है कि उनके पिता ने उनका नाम आजम खान क्यों रखा. उन्होंने कहा कि आजम खान पर अंडा चोरी, बकरी चोरी, फर्जी राशन कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित कई मुकदमे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मुस्लिम होने की वजह से हो रहा है और इसमें भाजपा तथा Samajwadi Party दोनों की भूमिका है. रशीदी ने दावा किया कि यदि आजम खान की जगह कोई यादव नेता होता, तो शायद उसे जेल नहीं जाना पड़ता. उन्होंने अखिलेश यादव पर भी आरोप लगाया कि वह अपने सामने आजम खान जैसे बड़े समाजवादी नेता को नहीं देखना चाहते थे. आजम खान, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव जैसे नेताओं को Political रूप से कमजोर किया गया. उन्होंने शिवपाल यादव के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने Samajwadi Party को गुंडों की पार्टी रह जाने की बात कही थी.
हाल में आजम खान के इस बयान पर कि वह मुसलमान हैं और एक मुसलमान द्वारा शिक्षा का मंदिर बनाए जाने की सजा भुगत रहे हैं, रशीदी ने कहा कि उनकी बात में सच्चाई है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने विश्वविद्यालय बनाए हैं, वे जेल में हैं या देश से बाहर हैं. रशीदी ने कहा कि इस समय मुसलमानों द्वारा विश्वविद्यालय, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान खोलना मानो अपराध बना दिया गया है. उन्होंने Government से इस नीति को बदलने की मांग करते हुए कहा कि मुसलमान भी इस देश का नागरिक है और उसे संस्थान स्थापित करने का अधिकार मिलना चाहिए. रशीदी ने मुस्लिम आबादी का उल्लेख करते हुए कहा कि समुदाय की संख्या 25 से 30 करोड़ है और सही आंकड़ा इससे अधिक भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को देश से निकालना या खत्म करना आसान नहीं है. यदि किसी को इस बारे में गलतफहमी है, तो वह सामने आकर देख सकता है.
–
पीएसके


