Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Lucknow कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Lucknow, 22 जून . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में Monday को लगी भीषण आग में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है. इसकी पुष्टि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की. मरने वालों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं. घटना स्थल पर बचाव कार्य तेजी से जारी है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

सीएम योगी ने कहा, “Lucknow में अग्निकांड की चपेट में कुछ बच्चे हैं, जिसमें कुछ की दुखद मौत हुई है. प्रशासन राहत कार्यों में लगा हुआ है.” उन्होंने फौरन Lucknow रवाना होने की जानकारी दी और कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ घटना की गहराई में जाकर दोषियों को सजा दिलाएंगे.

उन्होंने यूपी Police महानिदेशक (डीजीपी) और अपर मुख्य सचिव गृह को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे से काफी भावुक नजर आए. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “कुल 13 बच्चों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेज दिया गया. यह एक बड़ी घटना है. अंदर धुआं भरा हुआ है. लकड़ी के बहुत सारे फर्नीचर के कारण धुआं इतना घना है कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा. फायर ब्रिगेड की टीमें अंदर काम कर रही हैं. एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं.”

पाठक ने बताया, “यह एक एनिमेशन सेंटर था, जहां बच्चे कार्टून बनाने और एनिमेशन की ट्रेनिंग लेने आते थे. उनकी उम्र लगभग 16-17 साल थी. मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं.”

घटना अचानक हुई और अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. मौके पर अभी भी छह एंबुलेंस तैनात हैं. घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा है.

वहीं, केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने से बात करते हुए बताया, “सात लोगों को यहां लाया गया है. इनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं. दो अन्य छात्रों को फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.”

सीएम योगी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी को मौके पर भेजा गया है. उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि न केवल इस हादसे के कारणों की जांच की जाए, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

–

एससीएच/एबीएम

Share