पटना में बेकाबू स्कॉर्पियो ने राहगीरों को कुचला, दो की मौत, कई घायल

Patna, 19 अक्टूबर . बिहार की राजधानी Patna में Sunday देर रात अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई और पैदल जा रहे राहगीरों को कुचल दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से पांच लोग घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
Police के अनुसार, हादसा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर रोड नंबर तीन के सामने अटल पथ पर हुआ. काले रंग की स्कॉर्पियो आर ब्लॉक से दीघा की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पलटने के बाद गाड़ी सड़क पर उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जा गिरी. इस दौरान पैदल जा रहे लोग उसकी चपेट में आ गए. एक बाइक सवार के भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है.
Patna की एएसपी (लॉ एंड ऑर्डर-2) सुषमा सागर ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि Sunday रात 11.30 बजे हुई दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल पाटलिपुत्र स्थित सहयोग अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमसीएच, Patna भेजा गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. Police ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन का सत्यापन कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
बताया गया कि सात लोग दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटते हुए आई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. सभी लोग एक साथ मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में कुल सात लोग घायल हो गए थे. इलाज के क्रम में दो लोगों की मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे. Police भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया. दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन मालिक की पहचान हो गई है. Police वाहन की रफ्तार, दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है. वाहन का सत्यापन किया जा चुका है.
–
एमएनपी/पीएम


