Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?’ टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी को लेकर अमाल मलिक ने व्यक्त की चिंता

‘Mumbai  में आखिर हो क्या रहा है?’ टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी को लेकर अमाल मलिक ने व्यक्त की चिंता

Mumbai , 19 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना पर गायक-संगीतकार अमाल मलिक ने चिंता व्यक्त की है. गायक ने Mumbai में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और अधिकारियों से Actor की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

​​अमाल मलिक की ओर से टाइगर श्रॉफ के लिए एक भावुक संदेश साझा किया गया. उन्होंने टाइगर को उन सबसे दयालु लोगों में से एक बताया जिन्हें वे जानते हैं. उन्होंने इस घटना पर हैरानी जताई. social media पर उन्होंने लिखा, “टाइगर ने अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि जिस इंसान ने कभी जानबूझकर किसी का बुरा नहीं किया, जो मेरे जानने वाले सबसे दयालु लोगों में से एक है, उसे ऐसी स्थिति से क्यों गुजरना पड़ रहा है?”

Actor के प्रति अपना समर्थन जताते हुए अमाल ने आगे कहा, “अपना ख्याल रखना भाई. तुम्हें पता है कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं.” गायक-संगीतकार ने टाइगर को इस मुश्किल समय में अपने परिवार को प्राथमिकता देने और अपने करीबियों के साथ खड़े रहने की सलाह भी दी.

शहर की स्थिति पर सवाल उठाते हुए, अमाल ने Mumbai Police, Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे को टैग किया. उन्होंने उनसे Actor की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की. उन्होंने लिखा, “Mumbai में आखिर हो क्या रहा है? कृपया उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें.”

खबरों के अनुसार, यह गोलीबारी की घटना 18 अक्टूबर को Mumbai के जुहू इलाके में पुष्पा नरसी पार्क के पास एक फुटबॉल क्लब के बाहर हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर को गोली नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. इस घटना ने मनोरंजन जगत के लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी है. कई मशहूर हस्तियों ने Actor के प्रति अपना समर्थन जताया है और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है.

Mumbai में सार्वजनिक सुरक्षा पर चिंता जताते हुए गायक मीका सिंह ने कहा कि इस शहर को लंबे समय से देश की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता रहा है, खासकर महिलाओं के लिए. उन्होंने लिखा, “Mumbai को हमेशा India के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना गया है, जहां लोग (खासकर महिलाएं) देर रात तक बेझिझक घूम-फिर सकते हैं, काम कर सकते हैं और सफर कर सकते हैं. लेकिन टाइगर श्रॉफ के साथ हुई इस घटना ने हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है.”

–

एसडी/एएस

Share