Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘रहना है तेरे दिल में’ के 25 साल पूरे, आज भी माधवन का चार्म और फिल्म के गाने लगते हैं फ्रेश

‘रहना है तेरे दिल में’ के 25 साल पूरे, आज भी माधवन का चार्म और फिल्म के गाने लगते हैं फ्रेश

Mumbai , 19 अक्टूबर . कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पातीं, लेकिन वक्त के साथ वो पसंदीदा बन जाती हैं. मैडी और रीना की लव स्टोरी वाली ‘रहना है तेरे दिल में’ भी एक ऐसी ही प्रेम कहानी है, जिसकी खूबसूरती को भले ही रिलीज के वक्त सही से नहीं आंका गया था, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा है. Monday को इस फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे हो गए.

फिल्म के गाने, डायलॉग्स और माधवन का चार्म आज भी उतने ही फ्रेश लगते हैं, जितने 25 साल पहले लगते थे. इसी खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए फिल्म Actor-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और मेकर्स ने भी अपने social media पर यादें ताजा कीं.

Actor-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ Actress दीया मिर्जा और अन्य लोग नजर आ रहे हैं. जैकी ने लिखा, “‘रहना है तेरे दिल में’ के सेट की कितनी सारी यादें हैं, जो कभी भुलाई नहीं जा सकतीं. 10वीं क्लास खत्म करते ही एक ऐसी फिल्म में काम करने का मौका मिला, जो आगे चलकर सबके लिए इतनी खास बन गई. 25 साल बीत गए, समय कितनी तेजी से बीत जाता है, लेकिन ‘रहना है तेरे दिल में’ के लिए प्यार आज भी उतना ही है और बढ़ता ही जा रहा है.”

वहीं, फिल्म के मेकर्स, पूजा एंटरटेनमेंट, ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा वीडियो पोस्ट कर लिखा, “कुछ कहानियां यादें बन जाती हैं और कुछ हमेशा के लिए दिल में बस जाती हैं. 25 साल बाद भी, मैडी और रीना आज भी एक-दूसरे के हैं. हमेशा के लिए, क्योंकि सबसे अच्छी प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं. ‘रहना है तेरे दिल में’ के 25 साल पूरे होने का जश्न.”

2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें आर. माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म तमिल ‘मिन्नाले’ की हिंदी रीमेक थी.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं की, लेकिन जब यह टीवी पर आई तो इसे बहुत पसंद किया गया. इसके गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं.

–

एनएस/एबीएम

Share