सपा-कांग्रेस गठबंधन तय, उचित समय आने पर की जाएगी आधिकारिक घोषणा: रमाशंकर राजभर

New Delhi, 19 अक्टूबर . Samajwadi Party (सपा) के सांसद रमाशंकर राजभर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अपेक्षा करना गलत नहीं है, लेकिन पिछले 15 दिनों से दोनों दलों की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है. इससे संकेत मिलता है कि गठबंधन तय हो चुका है और अब केवल इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है. उचित समय आने पर पार्टी के नेता इसकी घोषणा कर देंगे.
सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “अपेक्षा करना कोई गलत बात नहीं है. लेकिन आप देख रहे होंगे कि पिछले 15 दिनों से Samajwadi Party या कांग्रेस की ओर से इस संबंध में कोई बात सामने नहीं आ रही है. सबको सोचना चाहिए कि इसका मतलब यह है कि गठबंधन तय हो चुका है, बस घोषणा बाकी है. समय आने पर हमारे नेता इसकी घोषणा भी कर देंगे.”
सपा सांसद ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जाति और धर्म के आधार पर दिए जाने वाले बयानों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह तय करने वाले ओवैसी कौन होते हैं कि अब्दुल कालीन बिछाएगा या राज करेगा.
राजभर ने सवाल किया कि यदि अब्दुल कालीन नहीं बिछाने वाला है, तो अब तक वह किसके लिए कालीन बिछाता रहा है? उन्होंने यह भी पूछा कि ऐसे बयान किसके प्रभाव में आकर दिए जा रहे हैं. नेताओं को इस बात पर विचार करना चाहिए कि जाति और धर्म पर आधारित बयानों का देश की जनता पर क्या असर पड़ता है.
डीएमके की ओर से परिसीमन बिल पर केंद्र Government का समर्थन करने की खबरों पर भी रमाशंकर राजभर ने संदेह जताया. उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल की मंशा से दक्षिण India को सबसे अधिक नुकसान हो सकता है. ऐसे में दक्षिण India की राजनीति करने वाली डीएमके इस विधेयक का समर्थन करेगी, इस पर उन्हें भरोसा नहीं है.
राजभर ने कहा कि डीएमके ने पिछली बार परिसीमन बिल का कड़ा विरोध किया था. ऐसे में इस बार उसके पक्ष में खड़े होने की संभावना पर संदेह है. उन्होंने कहा कि यदि Government यह बिल लाती है, तो यह उसका तुगलकी फैसला होगा.
सपा सांसद ने संसद की कार्यवाही को लेकर भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 19 दिनों तक सदन चलने के बावजूद एक घंटे भी सही ढंग से कामकाज नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि अब आगे इस मुद्दे पर पार्टी के नेताओं के निर्देशों का इंतजार है.
राजभर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि Government परिसीमन बिल लेकर आती है, तो उसे आलोचना का सामना करना पड़ेगा. Government जनता के हित में काम नहीं कर रही है, जिससे जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
–
एसएके/एएस


