शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल की गिरफ्तारी में नाकामी पर बड़ी कार्रवाई, डीसीपी के बाद एसीपी पर गिरी गाज

Lucknow, 19 अक्टूबर . यूपी की राजधानी Lucknow के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी नहीं होने के बीच Police महकमे में बड़ी कार्रवाई की गई है. मामले में Police की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच Police उपायुक्त (डीसीपी) विक्रांत वीर को पद से हटाकर Police मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. वहीं, एसीपी रजनीश वर्मा को भी उनके मौजूदा पद से हटाकर एसीपी अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके अलावा Lucknow कमिश्नरेट में चार सहायक Police आयुक्तों (एसीपी) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है. इससे पहले हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया जा चुका है. शिवा शर्मा की मौत के करीब दस दिन बाद भी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी नहीं होने से Police की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच महकमे में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थाना स्तर तक हुए बदलाव को मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.
पिछले 12 घंटे के भीतर Police प्रशासन की ओर से की गई इन कार्रवाइयों के बाद अब सबकी निगाहें फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हैं. चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल Police आयुक्त के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, एसीपी कैसरबाग अभिषेक कुमार पाण्डेय को एसीपी हजरतगंज बनाया गया है. एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को एसीपी अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, एसीपी कार्यालय में तैनात गौरव उपाध्याय को एसीपी कैसरबाग बनाया गया है. एसीपी महानगर अंकित कुमार को महानगर के साथ कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
इससे पहले हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को हटाकर लाइन हाजिर किया गया था. अब डीसीपी विक्रांत वीर को Police मुख्यालय से संबद्ध किए जाने और एसीपी स्तर पर हुए बदलाव के बाद Police महकमे में इस मामले को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है. हालांकि, प्रशासनिक फेरबदल के बावजूद श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी अब भी Police के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है.
दूसरी ओर, मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे ने बातचीत में अपनी सफाई देते हुए दावा किया है कि शिवा शर्मा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी. उसने शिवा के कर्ज में डूबे होने को इसकी वजह बताते हुए कहा कि cctv फुटेज की जांच से उसकी बेगुनाही सामने आ जाएगी. श्रद्धा ने घटना में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है. हालांकि, उसके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
श्रद्धा के मुताबिक, शिवा शर्मा दो महीने पहले उसके घर पर रहने आया था. उसने यह भी स्वीकार किया कि इस दौरान उसके घर से आभूषण चोरी होने की बात सामने आई थी लेकिन उसने इसे बहुत बड़ी घटना नहीं बताया. श्रद्धा का कहना है कि Police को cctv फुटेज की जांच करनी चाहिए, जिससे घटनाक्रम स्पष्ट हो सके.
–
विकेटी/पीएम


