13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा

Mumbai , 19 नवंबर . Actress श्रद्धा आर्या पहली बार एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो ‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. Actress ने के साथ बातचीत में Actor के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव साझा किया.
श्रद्धा आर्या ने बताया कि तेरह-चौदह साल पहले उन्होंने और गौरव ने साथ में एक इवेंट किया था.
उन्होंने कहा, “मेरी और गौरव की दोस्ती नई नहीं है, बल्कि बहुत पुरानी है. करीब 13-14 साल पहले हमने साथ में एक इवेंट किया था. उस समय की हमारी तस्वीरें फिर से सामने आई हैं. इसके बाद हम दोनों ने एकता कपूर की दीपावली पार्टी में उन्हीं पुरानी तस्वीरों वाले पोज को रिक्रिएट करके फोटो खिंचवाई. एकता कपूर ने भी वो तस्वीरें शेयर की, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था.”
Actress ने आगे गौरव खन्ना के साथ एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए कहा, “कई लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या हमने पहले साथ काम किया है. हमने कई साल पहले दूसरे चैनल के लिए लुक टेस्ट भी दिया था, लेकिन वो बात बन नहीं पाई. मुझे लगता है कि ‘दिल की बेवफाइयां’ ने हमें साथ काम करने का एकदम सही मौका दिया है.”
शो ‘दिल की बेवफाइयां’ शादी के कई साल बाद के रिश्ते, अनकही बातों और अधूरी इच्छाओं के इर्द-गिर्द घूमता है. इस शो के जरिए यह सवाल उठाया गया है कि एक ही शादी में एक साथी के लिए सब ‘काफी’ होता है, जबकि दूसरे के दिल में ‘काश’ क्यों रह जाता है.
श्रद्धा आर्या ने शो के बारे में समझाते हुए कहा, “मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए इस शो का अंदाज समझना बेहद जरूरी है. कुछ लोग सोच सकते हैं कि हम मैच्योर लव स्टोरी क्यों कर रहे हैं, खासकर टेलीविजन पर तो पहले भी कई आम रोमांटिक कहानियां दिखाई जा चुकी हैं और हम भी ऐसी कहानियों का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन हम प्यार को एक अलग नजरिए से देख रहे हैं. इसमें कई ऐसे दिलचस्प मोड़ हैं, जो कहानी को मजेदार और देखने लायक बनाते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं चाहूंगी कि दर्शक प्रोमो में हमारे किरदारों को दिखाने के तरीके पर भी ध्यान दें. हम रोजमर्रा के कपड़ों में नजर आ रहे हैं. मुझे नाइट सूट में दिखाया गया है, जबकि गौरव कुर्ता-पायजामा पहने हुए हूं. असल जिंदगी में लोग ऐसे ही कपड़े पहनते हैं. टीवी पर अक्सर महिलाओं को सजे-धजे और पुरुषों को सूट में देखा जाता है. इसमें कुछ गलत नहीं है और मैं भी ऐसे शोज का हिस्सा रही हूं, लेकिन जब एकता मैम ने मुझे कहानी सुनाई, तो उन्होंने कहा कि वो टीवी का अंदाज बदलना चाहती हैं और कुछ ऐसा लाना चाहती हैं, जो पहले इस तरह नहीं दिखाया गया हो.”
उन्होंने एकता कपूर के विजन पर बात करते हुए कहा, “वो एक ऐसी कहानी चाहती थीं, जो असली जिंदगी जैसी लगे, न कि कोई सपनों जैसी परियों की कहानी. असल जिंदगी में हम गुस्सा, प्यार, हंसी और हर तरह की भावनाएं रोजमर्रा की परिस्थितियों में महसूस करते हैं. हम वही सच्चाई स्क्रीन पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. आपने देखा होगा कि प्रोमो में फीमेल किरदार को बालों में कलर करते हुए दिखाया गया है, जबकि मेल किरदार के बाल सफेद हैं. ये छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातें हैं.”
–
एनएस/एबीएम


