Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

Lucknow, 21 जून . पूरे उत्तर प्रदेश में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया. राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया. इस अवसर पर योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और India की प्राचीन परंपराओं को लेकर जानकारी दी.

मुरादाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया.

राजधानी Lucknow में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर BJP MP दिनेश शर्मा ने योग किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों के कारण आज दुनिया के 170 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सुरक्षित रखने का वैश्विक संकल्प है. उन्होंने India की आयुर्वेद और योग परंपरा को विश्व के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि इन परंपराओं ने मानव कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

मैनपुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि India की संस्कृति, परंपरा और ऋषि-मुनियों की विरासत को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से वैश्विक पहचान मिली है. उनके अनुसार आज 200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है, जो India के लिए गर्व की बात है.

बदायूं में मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने योग दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi की दीर्घायु की कामना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने न केवल India में बल्कि पूरी दुनिया में योग को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 165 देशों में योग कार्यक्रम आयोजित हुए थे और इस वर्ष यह संख्या और बढ़ी है.

प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगम तट की रेत पर आकर्षक कलाकृतियां बनाई गईं. एक सैंड आर्टिस्ट ने बताया कि उनकी कलाकृति में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को योग करते हुए दर्शाया गया है. इसके माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि योग की परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती रही है और आज भी लोगों को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है.

मिर्जापुर में मंत्री आशीष सिंह पटेल ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस का विषय “हेल्दी एजिंग” यानी स्वस्थ बुढ़ापा है. उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को बढ़ती उम्र में भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

महाराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वहीं गाजियाबाद में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि योग जीवन को संतुलित, स्वस्थ और अनुशासित बनाता है तथा व्यक्ति की कार्यक्षमता और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है.

–

एसएके/पीएम

Share