Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

काशी में पहली बार एयर शो; देशभर से पहुंचे लोग, दिख रहा जबरदस्त उत्साह

काशी में पहली बार एयर शो; देशभर से पहुंचे लोग, दिख रहा जबरदस्त उत्साह

वाराणसी, 22 अक्टूबर . वाराणसी में Thursday से तीन दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और दूसरे शहरों से आए पर्यटकों में काफी उत्साह देखते को मिल रहा है. लोग भारतीय वायु सेना के जवानों और उनके हवाई करतबों को देख रहे है. इसे देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग वाराणसी पहुंचे है.

स्थानीय निवासी रवि कुमार ने से कहा कि काफी उत्साह है और लोगों के बीच जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है. लोग इस शो को देखने के लिए दूर-दूर से आए हैं. वाराणसी के निवासी होने के नाते हमें भी बहुत खुशी हो रही है क्योंकि हमें यहां पहली बार इस तरह का कुछ देखने को मिल रहा है. हम चाहते हैं कि हमेशा इस तरह का आयोजन होता रहे. आज Prime Minister Narendra Modi की वजह से इतना बड़ा आयोजन काशी में हो रहा है.

उन्होंने कहा कि दो दिन से इसका ट्रायल भी चल रहा था जिसको हम लोग देख रहे थे, ये बहुत ही अच्छा है ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए. हम लोगों को बहुत ही अच्छा लग रहा है. असम से आए पर्यटक ने बताया कि हम लोग इस आयोजन को देखने के लिए बहुत ही आतुर थे. हमें इसे देखने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं. ये हमारे सेना की शक्ति है जिसे वो दिखा रहे हैं. हम लोगों को काफी अच्छा लग रहा है. यही देखने के लिए हम लोग यहां आए हैं.

नवजीत शर्मा ने कहा कि हम असम से आए हैं. हम वाराणसी घूमने के लिए आए हैं और यहां आने के बाद हमको पता चला कि यहां पर तीन दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है, हम इसे देखने के लिए आए हैं. एयरफोर्स की जो शक्ति है उसे दिखाया जा रहा है. दुनिया भी इस तीन दिवसीय एयर शो के जरिए India की शक्ति देख रही है. हम लोगों को बहुत ही अच्छा लग रहा है कि इस तरह का आयोजन हो रहा है. काशी में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है और इसे देखने के लिए सभी लोग एकत्रित हुए हैं.

–

एसएके/पीएम

Share