Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सीएम साय बोले-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी

छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सीएम साय बोले विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी

छत्तीसगढ़ पहुंचीं President द्रौपदी मुर्मु, सीएम साय बोले-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी

रायपुर, 22 अक्टूबर . President द्रौपदी मुर्मु Thursday को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचीं. सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी.

सीएम साय ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में President की उपस्थिति हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ाएगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हमारे देश की President 2 दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं. छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की तरफ से उनका बहुत-बहुत अभिनंदन और स्वागत है. President 200 रुपए के सिक्के का भी विमोचन करेंगी. इसके अलावा सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगी. Friday को वे बस्तर के प्रवास में रहेंगी जहां मुरिया दरबार में शामिल होंगी और एक आम सभा को भी संबोधित करेंगी.

छत्तीसगढ़ Government के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि President हमारे राज्य के दौरे पर हैं. ऐसे समय में, जब छत्तीसगढ़ का दूरस्थ बस्तर क्षेत्र हाल ही में नक्सलवाद से मुक्त हुआ है, President का बस्तर दौरा वहां के लोगों और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए खुशी का एक अभूतपूर्व अवसर है. वे रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इससे छत्तीसगढ़ के लोगों का सम्मान बढ़ेगा.

President मुर्मु के आगमन पर कांग्रेस के सवाल पर कहा कि President के लिए ऐसे शब्दों से कांग्रेस को बचना चाहिए. कांग्रेस के समय में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला, अब नक्सलवाद खत्म हो रहा है, बस्तर विकास के पथ पर बढ़ रहा है तो वह उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

दूसरी ओर महिला आरक्षण पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि खड़गे की अपनी राय हो सकती है. जिस तरह से आबादी बढ़ रही है, नई तकनीकें आ रही हैं और विकास के क्षेत्र बदल रहे हैं, उसे देखते हुए सीटों की संख्या बढ़ाना जरूरी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व मिल सके. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए Government इस दिशा में कदम उठा रही है. जब संसद में यह बिल पेश किया जाए, तो खड़गे को वहां इस पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि वे भी संसद सदस्य हैं.

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद India सबसे लोकतांत्रिक देश है. यहां लोकतंत्र से चुनी हुई Government है. भीड़तंत्र के द्वारा अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है. इस बात को भाजपा पूरे देश में लोगों को साथ लेकर अभियान चलाने जा रही है. जनता के बीच सच्चाई आनी चाहिए. दंगा फैलाने का काम कांग्रेस करती है. भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है. कांग्रेस के समय में दंगे-फसाद होते थे, आतंकवादी कश्मीर के लाल चौक पर गोलियां चलाते थे, आज देश विकास के राह पर चल पड़ा है.

इंडिया ब्लॉक की बैठक पर उन्होंने कहा कि यह पहले भी बैठक कर चुके हैं और इनकी बैठकों से भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है.

–

डीकेएम/पीएम

Share