Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘जमानत मिली लेकिन शर्तों के साथ, पहले भी कर चुके हैं उल्लंघन’, सीजेपी नेताओं पर बरसे विवेक ठाकुर

‘जमानत मिली लेकिन शर्तों के साथ, पहले भी कर चुके हैं उल्लंघन’, सीजेपी नेताओं पर बरसे विवेक ठाकुर

New Delhi, 22 अक्टूबर . BJP MP विवेक ठाकुर ने सीजेपी नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को जमानत मिलने और इंडिया अलायंस की बैठक पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने जमानत की शर्तों और हाईकोर्ट की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए दोनों नेताओं पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने इंडिया अलायंस और राहुल गांधी की राजनीति पर भी सवाल उठाए.

आशुतोष रांका और सौरभ दास को जमानत मिलने पर विवेक ठाकुर ने कहा कि दोनों को कुछ शर्तों के साथ जमानत जरूर मिली है, लेकिन इससे पहले हाईकोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय की टिप्पणी अध्ययन करने योग्य हैं. न्यायालय की टिप्पणी में इन नेताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए और उनकी भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए. ठाकुर ने आरोप लगाया कि ये लोग ‘प्रोफेशनल प्रोटेस्टर’ की श्रेणी में आ गए हैं और अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने के ठेकेदार की तरह काम करते हैं. दोनों को जमानत कुछ शर्तों के आधार पर दी गई है, लेकिन इन नेताओं ने पहले भी शर्तों का उल्लंघन किया है.

BJP MP ने कहा कि अब यह देखना होगा कि ये लोग जमानत की शर्तों का पालन करते हैं या नहीं. उन्होंने उन पर आदतन अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया.

इंडिया अलायंस की बैठक पर विवेक ठाकुर ने राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ यात्रा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से पहले यह यात्रा निकाली थी और उसके परिणाम सभी के सामने हैं. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र नवादा का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहां भी चार लोगों को खड़ा किया गया था और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए थे. BJP MP ने दावा किया कि बाद में लोगों ने मतदान किया और पूछने पर बताया कि उन पर खड़े होने के लिए दबाव बनाया गया था. उन्होंने कहा कि किसी का नाम नहीं काटा गया था. विपक्ष की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे थे.

कांग्रेस राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विवेक ठाकुर ने कहा कि वह India में रहकर झूठ की राजनीति करते हैं और अब विदेश चले गए हैं. उन्होंने राहुल गांधी के India में रहने की अवधि पर भी टिप्पणी की. BJP MP ने कहा कि विपक्षी नेता India की संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को नहीं समझते और उनका देश से भावनात्मक जुड़ाव नहीं है. ऐसे नेता देश को सही दिशा देने और जनचेतना की बात करने में सक्षम नहीं हैं.

–

पीएसके

Share