Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात पर शाजिया इल्मी ने कसा तंज, कहा-मुस्लिम वोट नहीं मिलेंगे

आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात पर शाजिया इल्मी ने कसा तंज, कहा मुस्लिम वोट नहीं मिलेंगे

आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात पर शाजिया इल्मी ने कसा तंज, कहा-मुस्लिम वोट नहीं मिलेंगे

New Delhi, 22 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव की आजम खान से जेल में मुलाकात पर तंज कसा. शाजिया इल्मी ने कहा कि इस मुलाकात से भी उन्हें मुस्लिम वोट आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं मिलेंगे.

New Delhi में से बातचीत में भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि अखिलेश की आजम खान से मुलाकात के पीछे मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की Political मंशा हो सकती है. उन्होंने आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों और कानूनी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं और कुछ मामलों में उन्हें दोषी भी ठहराया गया है.

भाजपा नेता ने दावा किया कि आजम खान से जुड़े मामलों में शिकायतें करने वालों में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल रहे हैं. अखिलेश की इस मुलाकात से Samajwadi Party को Political लाभ मिलने की संभावना कम है.

दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच की ओर से सीजेपी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को समन जारी किए जाने के मामले पर शाजिया इल्मी ने कहा कि समन जारी होने का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति दोषी है. Police को मामले की जांच करने का अधिकार है और जांच से जुड़े लोगों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों को विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार का इस्तेमाल कानून का उल्लंघन करने के लिए नहीं किया जा सकता. संबंधित लोगों को Police की पूछताछ में सहयोग करना चाहिए और समन में पूछे गए सवालों का जवाब देना चाहिए.

शाजिया इल्मी ने कहा कि social media पर बयान देने के बजाय जांच प्रक्रिया में सहयोग करना अधिक जरूरी है. संविधान नागरिकों को अधिकार देता है, लेकिन उनके साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर शाजिया इल्मी ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावों में हार का सामना कर रही है और इसके लिए कभी ईवीएम तो कभी एसआईआर को जिम्मेदार ठहराती है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार के बाद वोट चोरी के दावे करके जनता के जनादेश पर सवाल उठाए जाते हैं. चुनाव परिणामों को लेकर इस तरह के आरोप लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर बहस को प्रभावित करते हैं.

शाजिया इल्मी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर ही उनके नेतृत्व को लेकर सवाल उठते दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता इन दिनों झूठा ही सही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी के विदेश जाना पसंद करते हैं.

–

डीकेएम/वीसी

Share