Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने शेयर किया बेटे के हाथों का वीडियो, दिखे जलने जैसे निशान

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने शेयर किया बेटे के हाथों का वीडियो, दिखे जलने जैसे निशान

Mumbai , 22 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ के हाथों और कंधों पर बंधी पट्टियां देखने के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है. यह तस्वीरें 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना के बाद सामने आई थीं.

Mumbai के जुहू इलाके में टाइगर पर तीन हमलावरों द्वारा गोलीबारी किए जाने की घटना के बाद खबरें आई थीं कि Actor को कोई गंभीर चोट नहीं लगी, जबकि उनके ड्राइवर को चोट आई थी.

Thursday को टाइगर की टीम ने social media पर उनके हाथ का एक क्लोज-अप वीडियो साझा किया. वीडियो में हाथ के अंदरूनी हिस्से पर कई छोटे-छोटे भूरे रंग के निशान दिखाई दे रहे थे, जो जलने के निशान जैसे लग रहे थे.

बताया जा रहा है कि ये गहरे रंग के धब्बे, जिन्हें पाउडर टैटूइंग भी कहा जाता है, फायरिंग के दौरान उड़ने वाले टुकड़ों की वजह से बने हो सकते हैं.

टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी इस वीडियो को अपने social media अकाउंट पर दोबारा शेयर किया. गौरतलब है कि वीडियो में हाथ का जो हिस्सा दिखाया गया है, वही हिस्सा है जहां Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे से मुलाकात के दौरान टाइगर के हाथ पर पट्टियां देखी गई थीं.

जैसे ही यह वीडियो social media पर सामने आया, कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब Police ने किसी चोट की जानकारी नहीं दी थी, तो टाइगर ने पट्टियां क्यों बांध रखी थीं.

वीडियो पर टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. वहीं, उनकी मां आयशा ने लिखा, “भगवान महान हैं.”

Tuesday को टाइगर की टीम ने इस मामले पर अपना पहला आधिकारिक बयान जारी किया था. टीम ने Actor से जुड़ी फर्जी खबरें और एआई से तैयार की गई भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

टीम ने स्पष्ट किया कि टाइगर ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है और न ही कोई वीडियो जारी किया है. Actor के नाम से झूठी या भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

कई social media पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म टाइगर के नाम से मनगढ़ंत कहानियां, एआई से बनाए गए वीडियो और तैयार की गई स्क्रिप्टेड बातें फैला रहे हैं. ये पूरी तरह झूठी, अनधिकृत और लोगों को गुमराह करने वाली हैं.

टीम ने मीडिया संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी अपील की कि वे टाइगर से जुड़ी किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें.

बयान में कहा गया, “हम ऐसी किसी भी सामग्री का समर्थन नहीं करते हैं और न ही हमारा उससे कोई संबंध है. हम मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और social media पेजों से जिम्मेदारी दिखाने, जानकारी की पुष्टि करने और केवल लोकप्रियता या आर्थिक लाभ के लिए गलत जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह करते हैं.”

–

एएमटी/वीसी

Share