Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़: केल्हारी जा रही यात्री बस भीषण हादसे का शिकार, 5 की मौत, 15 घायल

छत्तीसगढ़: केल्हारी जा रही यात्री बस भीषण हादसे का शिकार, 5 की मौत, 15 घायल

रायपुर, 22 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. केलहारी जा रही एक यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा, इस घटना में 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं.

दरअसल, मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस पहाड़ हंसवाही के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. इस दर्दनाक हादसे को लेकर मनेंद्रगढ़ Police ने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिए केल्हारी अस्पताल ले जाया गया है.

हादसे में बस मालिक की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. यह घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की है. वहीं, हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप.

सड़क दुर्घटना का एक दूसरा मामला Thursday को जम्मू-कश्मीर से सामने आया, जहां उधमपुर जिले में एक स्लीपर बस की टेंपो से टक्कर होने की वजह से चार यात्री घायल हो गए. अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के गरनाई में एक स्लीपर बस और एक टेंपो की टक्कर के बाद चार महिला यात्री मामूली रूप से घायल हो गईं.

बताया जा रहा है कि यह हादसा Thursday सुबह 7:30 बजे हुआ. घायल यात्रियों को इलाज के लिए उधमपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया. अधिकारियों ने कहा, “Police ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.”

वहीं, इससे पहले Wednesday को उधमपुर जिले की लट्टी-बसंतगढ़ तहसील में एक बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए थे. अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि बस गहरी खाई में गिर गई थी. Wednesday सुबह 8 बजे गुल्ली गाला के पास यह हादसा हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया. उन्होंने 17 यात्रियों को बसंतगढ़ के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायल यात्रियों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला और 6 वर्ष की बच्ची की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई.

–

डीके/डीकेपी

Share