Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

New Delhi, 22 अक्टूबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Thursday को New Delhi के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी और कांग्रेस Governmentों पर निशाना साधा.

अमित शाह ने कहा कि कुछ Political पार्टियां सिर्फ बहाने की राजनीति करती हैं. उन्होंने कहा, “इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की Government थी. वो बहाने बनाते थे कि हमें यह मदद नहीं मिली, वह मदद नहीं मिली. केजरीवाल जी मेरे पास आपकी हर बात का जवाब है मगर मैं जवाब तब दूंगा, जब पंजाब में भी आपकी Government को हम उखाड़कर फेंक देंगे.”

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया. कूड़े के पहाड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली Government सिर्फ राजनीति करती रही जबकि भाजपा ने कूड़े के पहाड़ों को नीचे लाने का काम किया है.

गृह मंत्री ने कहा, “मैं आज यह कहकर जाता हूं कि 2 साल बाद आपको वहां बगीचा दिखाई देगा.” उन्होंने बताया कि Chief Minister रेखा गुप्ता की Government ने मोदी Government की मदद से 2.17 करोड़ मीट्रिक टन कचरा साफ कर दिया है और 100 एकड़ जमीन को कचरे के पहाड़ से मुक्त कराया है. उन्होंने कहा, “केजरीवाल जी इसको प्रशासन कहते हैं और बहाने बनाने से कोई काम नहीं होता.”

यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह ने बड़ा वादा किया. उन्होंने कहा कि 2029 से पहले हम यमुना के पानी को शुद्ध करके आपके पास आएंगे. केजरीवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “केजरीवाल जी आपने 3 बार यमुना में डुबकी लगाने का झूठा वादा किया. आपने तो डुबकी नहीं लगाई लेकिन आपके कटआउट को डुबकी लगवाई तो वो भी बीमार हो गया और एम्स में भर्ती करना पड़ा.”

उन्होंने कहा कि यमुना के शुद्धिकरण के लिए पिछली Government ने कुछ काम नहीं किया जबकि भाजपा Government ने विश्वस्तरीय काम किया है. उन्होंने बताया कि Government ने 3 साल का एक एक्शन प्लान बनाया है. अमित शाह ने कहा, “हम दिल्ली के हर घर को गटर के पानी के सीवरेज का कनेक्शन देंगे और हर घर में शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम भी करेंगे.”

पंजाब को लेकर भी अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को घेरा. उन्होंने कहा कि वह Tuesday को पंजाब गए थे और वहां आप Government के नेतृत्व में नशे का व्यापार जिस तरह पला-बढ़ा है, उसे देखा. पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहां एनडीए की Government बनने वाली है.

अमित शाह ने कहा, “केजरीवाल जी आप याद रखना कि बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती बल्कि परिणाम लाने पड़ते हैं. दिल्ली से हार गए, पंजाब में डेरा जमाकर वहां के Chief Minister को काम भी नहीं करने देते हो, वहां का काम बिगाड़ रहे हो.”

उन्होंने कहा, “आप मेरी बात ध्यान से सुन लो, अगले चुनाव में आप पार्टी का वहां सूपड़ा साफ होने वाला है और हम 2029 तक पंजाब में नशे के काले कारोबार को समाप्त कर देंगे.”

–

वीकेयू/पीएम

Share