Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

कनेक्शन से ज्यादा मेहनत में यकीन रखता हूं : मिश्कत वर्मा

कनेक्शन से ज्यादा मेहनत में यकीन रखता हूं : मिश्कत वर्मा

Mumbai , 22 अक्टूबर . Actor मिश्कत वर्मा इन दिनों टेलीविजन शो ‘दिलों की रामलीला’ में नजर आ रहे हैं. Actor का मानना है कि अगर आपमें हुनर है और आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटते, तो बिना किसी गॉडफादर और कनेक्शन के भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकते हैं.

Actor ने के साथ बातचीत में स्ट्रगल और इंडस्ट्री में सफलता को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि सिर्फ कनेक्शन किसी भी इंसान का सफर तय नहीं कर सकता है.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कड़ी मेहनत कनेक्शन से ज्यादा जरूरी है और मैं सच में कनेक्शन में यकीन नहीं करता हूं. कुछ लोग कहते हैं कि अगर आपके पास कनेक्शन नहीं है, तो आप सफल नहीं हो सकते, लेकिन हम बेवकूफ नहीं हैं. हम इंसान हैं और हमें पता है कि काम करने में कितनी मेहनत लगती है.”

Actor मिश्कत वर्मा ने कहा, “मैं अध्यात्म, धर्म, आस्था या भगवान को आम तरीके से नहीं समझता. मैं हमेशा से मानता आया हूं कि जिसने मुझे बनाया है, वही मेरा भगवान है. यही मेरा विश्वास और मेरी आस्था है. जहां तक मेरे काम की बात है, मैं उसमें अध्यात्म को इस तरह से नहीं जोड़ता. मैं मेहनत में विश्वास रखता हूं. मैं किस्मत और तकदीर को ज्यादा नहीं समझता. मैं बस कड़ी मेहनत करने और जो प्रोफेशनली सही लगता है, उसी पर चलने में यकीन रखता हूं.”

Actor ने अपने शो ‘दिलों की रामलीला’ पर भी बात की. उन्होंने उन सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जो शो को लगातार देख रहे हैं और इतना प्यार दे रहे हैं.

Actor ने कहा, “हम बेहद खुश हैं कि शो लोगों से जुड़ रहा है. हमने सच में कुछ अलग करने की ईमानदारी से कोशिश की है. हर कोई कुछ अलग करना चाहता है, लेकिन हमने वाकई में कुछ नया लाने की कोशिश की है. उम्मीद है कि और भी ज्यादा दर्शक इस शो से जुड़ेंगे.”

Actor ने आगे अपनी को-स्टार आस्था शर्मा के साथ बॉन्डिंग पर भी बात की. उन्होंने कहा, “शो में हमने अपने किरदारों के बीच एक अलग बॉन्ड दिखाया है. यह न तो दोस्ती है और न ही प्यार, लेकिन उनके बीच एक कनेक्शन है और मुझे लगता है कि दर्शकों को ही तय करना चाहिए कि वो कनेक्शन असल में क्या है.”

–

एनएस/एबीएम

Share