Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

‘यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है’, राष्ट्रपति ने सुवर्णा राज समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को दी बधाई

‘यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है’, President ने सुवर्णा राज समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को दी बधाई

New Delhi, 22 अक्टूबर . एशियन पैरा गेम्स 2026 में Thursday को सुवर्णा राज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में देश को गोल्ड मेडल दिलाया. वहीं, स्वाति ने आर्चरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. बैडमिंटन में भी India के हाथ कामयाबी लगी. President द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है.

President द्रौपदी मुर्मु ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर व्हीलचेयर बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अल्फिया जेम्स और पल्लवी के.एम को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला डबल्स व्हीलचेयर बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अल्फिया जेम्स और पल्लवी के.एम. को मेरी हार्दिक बधाई. इन खेलों में व्हीलचेयर बैडमिंटन में India के लिए पहला मेडल जीतकर, आपने देश में पैरा खेलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मैं आपके निरंतर सफल होने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे भी शानदार प्रदर्शन करने की कामना करती हूं.”

President ने बैडमिंटन में अभिजीत सखूजा को भी मेडल जीतने पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की बैडमिंटन सिंगल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मैं अभिजीत सखूजा को हार्दिक बधाई देती हूं. अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (डेब्यू) पर ही मेडल जीतना एक शानदार उपलब्धि है. उम्मीद है कि यह बेहतरीन शुरुआत भविष्य में और भी कई जीत हासिल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी.”

President ने बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज जीतने वाली सुमति सिवन और कृष्णा नागर की जोड़ी के प्रदर्शन को सराहा. उन्होंने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सुमति सिवन और कृष्णा नागर को हार्दिक बधाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान आप दोनों ने जिस जज्बे का प्रदर्शन किया, उसने दर्शकों को बहुत खुशी दी है. आप इसी जोश के साथ खेलते रहें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं.”

डिस्कस थ्रो में गोल्ड जीतने वालीं सुवर्णा राज को President ने बधाई देते हुए लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर सुवर्णा राज को हार्दिक बधाई. यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आपकी असाधारण क्षमताओं के कारण संभव हो पाई है. आपकी यह सफलता अन्य कई खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य रखने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करे.”

प्रमोद भगत और मनीषा रामदास को बधाई देते हुए President ने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्रमोद भगत और मनीषा रामदास को बधाई. आप दोनों ने कोर्ट पर शानदार टीम वर्क दिखाया. हर मेडल के पीछे लाइमलाइट से दूर, कई घंटों की कड़ी मेहनत और तैयारी होती है. आपकी यह जीत खेल के प्रति आपके समर्पण को दर्शाती है. बहुत बढ़िया.”

व्यक्तिगत तीरंदाजी में सिल्वर जीतने पर President ने स्वाति चौधरी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर स्वाति चौधरी को हार्दिक बधाई. इस स्पर्धा में India के लिए पहला मेडल जीतकर आपने इतिहास रचा है और इस खेल के लिए एक नई राह खोली है. आपकी यह उपलब्धि तीरंदाजी के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी कि वे ऊंचे लक्ष्य रखें और पूरे संकल्प के साथ अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें.”

–

एसएम/एबीएम

Share