कच्छ के युवा भाजपा नेता व्रजेशभाई पावागढ़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पिता से फोन पर की बात

कच्छ, 22 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने कच्छ के युवा भाजपा नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व कार्यकर्ता व्रजेशभाई पावागढ़ी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. Prime Minister ने उनके पिता महेशभाई पावागढ़ी को पत्र लिखकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं. अब Prime Minister की उनके पिता से फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना जताई.
Prime Minister मोदी ने 14 अक्टूबर को महेशभाई पावागढ़ी को पत्र लिखा था. पत्र में उन्होंने व्रजेशभाई के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक पिता के लिए अपने बेटे को खोने का दर्द असहनीय होता है. यह परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती.
Prime Minister ने पत्र में व्रजेशभाई को पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने कच्छ जिला युवा मोर्चा में संगठन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है. पीएम मोदी ने परिवार के सभी सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
बता दें कि व्रजेशभाई पावागढ़ी का भारतीय जनता पार्टी और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ाव रहा था. वह एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता थे और कच्छ में युवा भाजपा संगठन में मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने वड़नगर से वाराणसी तक निकाली गई संकल्प यात्रा में सेवायात्री के रूप में हिस्सा लिया था.
जानकारी के अनुसार, Madhya Pradesh के विदिशा में बुखार आने के बाद व्रजेशभाई की तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें मस्तिष्क में संक्रमण हुआ, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई और वह ब्रेन डेड हो गए. पिछले सप्ताह उनका निधन हो गया था.
व्रजेशभाई के निधन से परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और उनसे जुड़े लोगों में शोक है. Prime Minister की ओर से पत्र और फोन के माध्यम से व्यक्त की गई संवेदनाओं को परिवार के प्रति उनके समर्थन के रूप में देखा जा रहा है.
–
डीएससी


