Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

सऊदी में फंसे 3,000 उमरा यात्रियों की हुई वतन वापसी, 10 हजार से अधिक सामान्य उड़ानों से लौटे : विदेश मंत्रालय

सऊदी में फंसे 3,000 उमरा यात्रियों की हुई वतन वापसी, 10 हजार से अधिक सामान्य उड़ानों से लौटे : विदेश मंत्रालय

New Delhi, 22 अक्टूबर . सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स से लेकर विभिन्न ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. दरअसल, इस्लाम धर्म को मानने वाले विभिन्न देशों के हज यात्री यहीं से होकर उमरा के लिए मक्का का रुख करते हैं. पिछले कुछ दिनों से हालात संवेदनशील बने हुए है. इस बीच, India के विदेश मंत्रालय ने Thursday को एक बयान जारी कर भारतीय दूतावास की ओर से किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमरा (तीर्थयात्री) यात्रियों की मदद के लिए भारतीय दूतावास लगातार सक्रिय है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि प्रभावित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ मिलकर फंसे हुए यात्रियों की जल्द वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, “पिछले एक हफ्ते में करीब 3,000 फंसे हुए उमरा यात्री उपलब्ध उड़ानों से सऊदी अरब से India लौट चुके हैं. इसके अतिरिक्त 10,000 से अधिक उमरा यात्री भी अपनी पहले से बुक की गई सामान्य उड़ानों से पिछले हफ्ते India लौटे हैं. अन्य फंसे हुए यात्रियों की जल्द से जल्द वापसी के लिए व्यवस्था पर चर्चा जारी है.”

दूतावास ने बताया कि कम्युनिटी वॉलिंटियर्स के सहयोग से सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है. भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और नियमित एडवाइजरी जारी की जा रही है.

इसके साथ ही रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए कई नंबर जारी किए हैं. टेलीफोन नंबर +966-554412016 और +966-542126784, टोल-फ्री नंबर 8002471234 (केवल सऊदी अरब के अंदर कॉल के लिए) और व्हाट्सएप नंबर +966-536216082 (केवल मैसेज के लिए) पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास से संपर्क के लिए +966-12-2614093 और +966-556122301 नंबर जारी किए गए हैं.

बता दें, उमरा मुसलमानों की एक पवित्र और स्वैच्छिक लघु तीर्थयात्रा है जो सऊदी अरब के मक्का शहर स्थित खाना-ए-काबा की जाती है. इसे “छोटा हज” भी कहा जाता है.

–

केआर/

Share