10 साल बाद भी ‘लिटिल थिंग्स’ का जादू बरकरार, मिथिला पालकर ने शो को बताया ‘कभी खत्म न होने वाला तोहफा’

Mumbai , 25 अक्टूबर . Actress मिथिला पालकर की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज ‘लिटिल थिंग्स’ को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं. Sunday को इस खास मौके पर मिथिला ने शो से जुड़ी कुछ यादें शेयर की और बताया कि इतने साल बाद भी इस सीरीज को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. उन्होंने ‘लिटिल थिंग्स’ को ऐसा तोहफा बताया, जिससे मिलने वाली खुशियां लगातार बनी हुई हैं.
मिथिला ने अपने social media अकाउंट पर शो के 10 साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट शेयर की.
उन्होंने लिखा, ”10 साल पहले आज ही के दिन इस शो का पहला एपिसोड रिलीज हुआ था और 10 साल बाद भी हम खुशकिस्मत हैं कि हमें इस छोटे से प्यार भरे प्रोजेक्ट के लिए इतना प्यार मिल रहा है. ‘लिटिल थिंग्स’ एक ऐसा तोहफा है, जिससे मिलने वाली खुशियां कभी खत्म नहीं होतीं. क्या आपका कोई पसंदीदा एपिसोड या सीजन है? हमें जरूर बताएं.”
मिथिला की इस पोस्ट पर उनके को-स्टार ध्रुव सहगल ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ”वाह, 10 साल हो गए. मैं इस शो और इसकी टीम का हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं. यह शो प्यार और दोस्ती से बना था.” इसके साथ ही ध्रुव ने अपने कुछ पसंदीदा एपिसोड के नाम भी बताए, जिनमें ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’, ‘वर्टिकल हाउसिंग’, ‘रेक्टैंगल्स’ और ‘सीनियर सिटिजन्स’ शामिल हैं.
वहीं, Actress महिमा मकवाना ने भी शो की तारीफ करते हुए लिखा, ”यह मेरे सबसे पसंदीदा शोज में से एक है. काव्या और ध्रुव दोनों दिल के बहुत अच्छे हैं.”
‘लिटिल थिंग्स’ एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जिसे ध्रुव सहगल ने बनाया है. इसमें मिथिला पालकर ने काव्या कुलकर्णी और ध्रुव सहगल ने ध्रुव वत्स का किरदार निभाया है. कहानी Mumbai में साथ रहने वाले एक लिव-इन कपल की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में दिखाया गया है कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें किस तरह रिश्तों को प्रभावित करती हैं और समय के साथ दो लोगों के बीच का रिश्ता कैसे बदलता है.
शो में अभिषेक भालेराव ने मूर्ति, नवनी परिहार ने काव्या की मां इला कुलकर्णी और ऋषि देशपांडे ने काव्या के पिता सतीश कुलकर्णी का किरदार निभाया है. इस सीरीज का निर्देशन अजय भुयान और रुचिर अरुण ने किया है.
‘लिटिल थिंग्स’ का पहला सीजन 25 अक्टूबर 2016 से 22 नवंबर 2016 के बीच डाइस मीडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. दर्शकों के बीच शो की लोकप्रियता बढ़ने के बाद नेटफ्लिक्स ने इसके अगले सीजन स्ट्रीम किए.
सीरीज का दूसरा सीजन 5 अक्टूबर 2018 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ, जबकि तीसरा सीजन 9 नवंबर 2019 को आया. इसके बाद शो का चौथा और आखिरी सीजन 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज हुआ.
–
पीके/एबीएम


