Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

गायिका शिल्पा राव का माइक बंद करने पर भड़का एआईसीडब्ल्यूए, कहा- कलाकार का अपमान बर्दाश्त नहीं

गायिका शिल्पा राव का माइक बंद करने पर भड़का एआईसीडब्ल्यूए, कहा कलाकार का अपमान बर्दाश्त नहीं

गायिका शिल्पा राव का माइक बंद करने पर भड़का एआईसीडब्ल्यूए, कहा- कलाकार का अपमान बर्दाश्त नहीं

Mumbai , 25 अक्टूबर . Mumbai में एक कार्यक्रम के दौरान Saturday को गायिका शिल्पा राव को अपना प्रदर्शन पूरा नहीं करने दिया गया, जिससे वे बेहद निराश हुईं. प्रदर्शन के बीच में ही उनका माइक बंद कर दिया गया, जिससे वे अपना समापन भी नहीं कर पाईं.

अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने अपने आधिकारिक social media हैंडल पर एक बयान जारी कर गायिका के साथ हुए इस अपमानजनक व्यवहार की निंदा की है.

उन्होंने इस घटना को social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर साझा किया, “शिल्पा राव मंच पर लाइव प्रस्तुति दे रही थीं, तभी आयोजकों ने जबरदस्ती उनका माइक और लाइट बंद कर दी. वह कुछ देर तक मंच पर रहीं. माइक बंद होने के बाद, कुटले खान प्रोजेक्ट के एक अन्य कलाकार, कुटले खान को उनकी जगह गाने की अनुमति दी गई और उन्होंने शिल्पा के भाषण के बीच में ही गाना शुरू कर दिया. किसी कलाकार की प्रस्तुति के बीच में जबरदस्ती साउंड और लाइट बंद करना और फिर मंच दूसरे कलाकार को सौंप देना सरासर अस्वीकार्य है.”

उन्होंने बताया कि माइक बंद होने के बाद भी दर्शक शिल्पा का नाम पुकारते रहे. उन्‍होंने कहा, “उनकी जैसी प्रतिष्ठित कलाकार के साथ उनकी वर्षगांठ के अवसर पर इस तरह का व्यवहार करना, उनकी गरिमा और उनके द्वारा अर्जित सम्मान का सीधा अपमान है. जब माइक और लाइट बंद कर दी गईं, तब भी दर्शक शिल्पा राव के साथ खड़े रहे और उनका नाम पुकारते रहे, जिससे उनका हौसला बढ़ता रहा.”

एआईसीडब्ल्यूए ने बताया कि शिल्पा द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई करने की स्थिति में वे उनका समर्थन करने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “भविष्य में यदि किसी कलाकार के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तो एआईसीडब्ल्यूए कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. कलाकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम आयोजकों से कलाकारों का सम्मान करने का आह्वान करते हैं. यदि यह व्यवहार जारी रहता है तो कलाकार उनके कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने से इनकार कर देंगे.”

पोस्ट के आखिर में कहा गया, “एक कलाकार सम्मान चाहता है, अपमान नहीं. किसी भी कलाकार को लाइव स्टेज पर इस तरह के व्यवहार का सामना नहीं करना चाहिए.”

–

एएसएच/वीसी

Share