Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार : पटना में गैराज मालिक की हत्या का खुलासा, बिल्डर समेत चार गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

बिहार : Patna में गैराज मालिक की हत्या का खुलासा, बिल्डर समेत चार गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

Patna, 25 अक्टूबर . बिहार की राजधानी Patna में रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में गैराज लिक अंजनी यादव की हत्या के मामले में Police ने बिल्डर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, मृतक और बिल्डर के बीच विवाद हत्या की मुख्य वजह थी. आरोप है कि बिल्डर ने पांच लाख रुपए की सुपारी देकर शूटरों से हत्या कराई थी. Sunday को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में हथियार बरामदगी के दौरान मुख्य शूटर सौरभ कुमार ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया.

नगर Police अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने Sunday को बताया कि 26 सितंबर की रात भूपतिपुर में अज्ञात अपराधियों ने गैराज मालिक अंजनी यादव को गोली मार दी थी. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में रामकृष्णानगर थाने में कांड संख्या 1035/2024 दर्ज किया गया था.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई. एसआईयू, डीआईयू, रामकृष्णानगर थाना और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Police के मुताबिक, जांच में मृतक का बिल्डर विपिन सिंह से विवाद सामने आया. Police का दावा है कि विपिन सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में सौरभ कुमार को हत्या के लिए पांच लाख रुपए देने की बात कही. कथित तौर पर शूटर सामर्थ दुबे और दीपांशु कुमार ने घटना को अंजाम दिया था. वारदात में इस्तेमाल हथियारों को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था.

Police के अनुसार, Sunday को हथियार बरामद करने पहुंची टीम पर सौरभ कुमार ने फायरिंग की. इसके बाद Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सौरभ घायल हो गया. उसे Police अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिल्डर विपिन सिंह (59), सौरभ कुमार (30), सामर्थ दुबे (25) और दीपांशु कुमार (19) के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, तीन आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास है, जबकि एक के रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है. इस मामले में Police ने पांच पिस्तौल, 37 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक औरा कार बरामद की है.

Police ने बताया कि बरामद हथियारों और वाहनों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि वारदात में उनकी भूमिका की पुष्टि हो सके. अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. Police मामले में आगे की जांच कर रही है.

–

एमएनपी/एमएस

Share