Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के Chief Minister , कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

New Delhi, 25 अक्टूबर . बिहार की राजधानी Patna में एक कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से लेकर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को आड़े हाथों लिया है. सभी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई और देश से क्षमा मांगने की मांग की.

सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारतीय राजनीति में ‘अपशब्द’ का पर्याय बन चुकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता और India के Prime Minister Narendra Modi के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है. यह 145 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं का अपमान है. भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार करता यह कृत्य कांग्रेस की हताशा, निराशा, कुंठा और वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण है. कांग्रेस को अविलंब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”कांग्रेस की राजनीति अब जनहित के मुद्दों से भटककर व्यक्तिगत अपमान और मर्यादाओं के उल्लंघन तक सिमट गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi के पिता को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की Political संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े करती है. कभी Prime Minister मोदी की पूज्य माता जी का अपमान, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहना और कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का उपहास उड़ाना. आखिर कांग्रेस की राजनीति कब तक व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित टिप्पणियों के सहारे चलती रहेगी? लगातार चुनावी पराजयों के बावजूद कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों पर आत्ममंथन करने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियों को ही अपनी राजनीति का आधार बना लिया है. लोकतंत्र में Political विरोध का स्थान है, लेकिन किसी के माता-पिता और परिवार को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लेते हुए लिखा, ”मल्लिकार्जुन खड़गे जी, ऐसी घटिया भाषा कांग्रेस के नैतिक और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा है. कांग्रेस की समस्या सिर्फ मोदी जी से नहीं है. उसकी असली समस्या उस आम भारतीय से है, जिसने वंशवाद का सिंहासन हिलाकर एक साधारण परिवार के बेटे को देश का Prime Minister बनाया. यही सच कांग्रेस का दरबारी अहंकार आज तक स्वीकार नहीं कर पाया है. खड़गे, देश का आम नागरिक अपने वोट की ताकत भी जानता है और अपना भविष्य भी. उसे पूर्ण विश्वास है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. याद रखिए, Prime Minister के परिवार पर अभद्र टिप्पणी करना Political साहस नहीं, वैचारिक दरिद्रता है.”

Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”Prime Minister Narendra Modi के परिवार का कांग्रेस नेताओं द्वारा निरंतर अपमान किया जा रहा है. आज फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Prime Minister के पूज्य पिता के प्रति अमर्यादित एवं घोर निंदनीय वक्तव्य दिया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में पद की गरिमा को तार-तार करने वाला है. कांग्रेस के नेता लगातार ऐसी घटिया बयानबाजी करके देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उनकी इस विकृत और सामंती मानसिकता को देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है. यही कारण है कि पिछले एक दशक से अधिक समय से जनता उन्हें लगातार करारी शिकस्त दे रही है.”

वहीं, असम के Chief Minister हिमंता विस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा. उन्होंने Patna में आयोजित कांग्रेस की बैठक को लेकर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इस बैठक में एक ही समझदार कांग्रेसी था, जिसने हिम्मत दिखाकर खड़गे जी के ख्याली पुलाव को पकड़ा. और बाकी कांग्रेसियों ने मिलके उस एकमात्र समझदार कांग्रेसी को पीटा. और यह लोग चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं.”

–

एसके/एबीएम

Share